Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मानसिक विक्षिप्त युवती से सामूहिक दुष्कर्म
  • देहरादून

मानसिक विक्षिप्त युवती से सामूहिक दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 20/04/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। वीरभद्र स्टेशन के प्लेटफार्म पर संदिग्ध परिस्थितियों में सोती हुई मिली एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जीआरपी ने पीड़िता को फिलहाल सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। मामले में पीड़िता के परिजनों को भी सूचना देकर बुलाया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद युवती के द्वारा लगाए जा रहे आरोपों की पुष्टि होगी। फिलहाल जीआरपी मामले की जांच में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जीआरपी पुलिस के कर्मचारी ने संदिग्ध परिस्थितियों में प्लेटफार्म पर सो रही एक मानसिक विक्षिप्त युवती को देखा। पूछताछ करने पर युवती ने खुद के साथ नशीला पदार्थ खिलाकर एक दर्जन लोगों के द्वारा दुष्कर्म करने की बात कही। यह मामला सामने आने के बाद तत्काल जीआरपी के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पीड़िता से बातचीत कर उसे सबसे पहले उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। इस दौरान जीआरपी ने युवती से प्राप्त एक मोबाइल नंबर के जरिए परिजनों से संपर्क किया। जानकारी मिली कि युवती मानसिक विक्षिप्त है। वह उत्तर प्रदेश के रामपुर की रहने वाली है। जिसका इलाज रामपुर में ही चल रहा है। नवरात्रि के समय से युवती घर से लापता है। सूचना मिलने पर परिजन ऋषिकेश के लिए निकल गए हैं। जीआरपी के इंस्पेक्टर त्रिवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि सरकारी अस्पताल में युवती ने फिलहाल अपना मेडिकल चेकअप कराने से इंकार कर दिया है। परिजनों के मौके पर पहुंचने के बाद ही युवती का मेडिकल कराने की फिर से कोशिश की जाएगी। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही युवती के द्वारा लगाए जा रहे आरोपों की सत्यता का पता चल पाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बैंक की बंधक सामग्री गायब करने पर 5 के खिलाफ केस
Next: मंगेतर के साथ बैठी युवती से मनचले ने मोबाईल लूटा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

लापता युवक का क्षत-विक्षत शव किमाड़ी की खाई में मिला

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी को आवास, 2 लाख और स्त्रीधन लौटाने का आदेश

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
  • हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
  • गैस का बिल अपडेट कराने के नाम पर 1.71 लाख की साइबर ठगी
  • हरेला केवल एक लोक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था, कृतज्ञता और संरक्षण का प्रतीक: सतपाल महाराज
  • नशा मुक्ति केंद्र की टीम पर युवक का हमला, कर्मचारी की मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.