Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • मंदिर समिति के फैसले पर तीर्थ पुरोहितों ने जताया रोष
  • टिहरी

मंदिर समिति के फैसले पर तीर्थ पुरोहितों ने जताया रोष

RNS INDIA NEWS 26/02/2023
rns featured image new

टिहरी। बदरी केदार मंदिर समिति के नये फैसलों पर तीर्थ पुरोहितों में रोष जताया है। श्री बदरीश पंडा पंचायत ने मंदिर समिति की ओर से तीर्थपुरोहितों पर सीसीटीवी से नजर रखने का तीर्थ पुरोहितों ने विरोध किया है। श्री बदरीश पंडा पंचायत अध्यक्ष प्रवीन ध्यानी और कोषाध्यक्ष अशोक टोडरिया ने मंदिर समिति की ओर से तीर्थ पुरोहित के धार्मिक तथा परंपरागत अधिकारों को सीमित किये जाने का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम का जो स्वरूप है, वह तीर्थ पुरोहितों की सैकड़ों पीढ़ियों द्वारा किये गए अथक परिश्रम और प्रयासों का परिणाम है। कहा कि जिस समय बदरीनाथ धाम की यात्रा अत्यन्त कठिन और दुर्गम थी,तब तीर्थ पुरोहित ही पूरे भारत में भ्रमण कर श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए प्रेरित करते थे,और यात्रियों के लिये जरुरी सुविधाऐं भी बनाते थे। कहा कि तीर्थपुरोहितों ने हिमालय से सुदूर कश्मीर, कन्याकुमारी, असम, मणिपुर तक भगवान बदरीनाथ का प्रचार प्रसार किया है। तीर्थ पुरोहितों द्वारा अपने यजमानों से उत्तराखंड में अनेक यात्रा मार्गों, पैदल पुलों, धर्मशालाओं आदि का निर्माण करवाया है, लेकिन आज तीर्थ पुरोहित समाज को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। तीर्थ पुरोहितों ने धार्मिक कार्यों के दौरान ली जानी वाली दक्षिणा को सीसीटीवी निगरानी में रखे जाने को अनुचित बताया है। पंडा पंचायत ने कहा कि मंदिर समिति को बदरीनाथ यात्रा को सुगम बनाने के साथ शंकराचार्य की तपस्थली जोशीमठ को सुरक्षित करने को कहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 55 एटीएम कार्ड के साथ युवक गिरफ्तार
Next: पंचायत प्रतिनिधियों को दिया ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का प्रशिक्षण

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बीएमएम कॉलेज के पंजीकरण पर छात्रों ने उठाए सवाल, सीडीओ ने दिए जांच के निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.