Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • मंदाकिनी शरदोत्सव एवं औद्योगिक विकास मेले की तैयारियां शुरू
  • रुद्रप्रयाग

मंदाकिनी शरदोत्सव एवं औद्योगिक विकास मेले की तैयारियां शुरू

RNS INDIA NEWS 10/09/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। राज्य स्थापना दिवस के मौके पर अगस्त्यमुनि में लगने वाले मंदाकिनी शरदोत्सव एवं औद्यौगिक विकास मेले को लेकर अगस्त्यमुनि में बैठक आयोजित की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मेले को भव्य बनाने के लिए मौजूद लोगों द्वारा सुझाव मांगे गए साथ ही अग्रिम रणनीति तैयार करने पर भी चर्चा की गई। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल ने मंदाकिनी शरदोत्सव को भव्य बनाने में सभी की सहभागिता का आह्वान करते हुए नगर पंचायत द्वारा पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया। शरदोत्सव आयोजन 7 से 11 नवम्बर तक पांच दिवसीय आयोजित होने, पूर्व आयोजन समिति को यथावत रखने और जिला स्तर पर समस्त जनप्रतिनिधियों, जिला पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों को जोड़ने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। मेले के संयोजक विक्रम नेगी ने कहा कि शरदोत्सव को राज्य स्तरीय मेला घोषित करने के मांग के साथ अतिथि के रूप में सूबे के मुख्यमंत्री, पर्यटन मंत्री, प्रभारी मंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक केदारनाथ, रुद्रप्रयाग, पूर्व विधायक एवं अन्य विशिष्ट व्यक्तियों, प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। मेले के महासचिव ने कहा कि पांच दिन स्थानीय लोक कलाकारों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेल प्रतियोगिताओं, महिला मंगल दलों और स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियों को दिन में और उत्तराखंड की मशहूर संगीत हस्तियों के भव्य कार्यक्रम स्टार नाइट के रूप में आयोजित किए जाएंगे। शरदोत्सव में सिल्ली से जवाहर नगर तक मेलार्थियों के स्वागत के लिए तोरणद्वार और सजावट का जिम्मा व्यापार संघ को सौंपा गया है। महासचिव व्यापार संघ अगस्त्यमुनि त्रिभुवन नेगी के प्रस्ताव पर स्थानीय व्यापारियों को विशेष छूट देने पर भी सहमति जताई गई। इस बार शरदोत्सव में आटो एक्सपो, आई टी कम्पनियों और बड़े व्यवसायिक घरानों को भी आमंत्रित किया जाएगा। केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने भी शरदोत्सव के आयोजन को भव्य बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देते हुए शरदोत्सव में स्थानीय लोककलाकारों और स्थानीय उत्पादों की बढ़ावा देने पर जोर दिया। पृथ्वीपाल रावत के संचालन में सम्पन्न इस बैठक में अगस्त्यमुनि सभासद राजेश नेगी, पूर्व प्रधान नाकोट कुंवर लाल आर्य, बलवीर लाल, महावीर रमोला, विजय चमोला, रागिनी नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन बिष्ट, महासचिव त्रिभुवन नेगी, शत्रुघ्न नेगी, राजेन्द्र भंडारी, बी पी बमोला, अनिल कोठियाल, भूपेंद्र राणा, श्रीनंद जमलोकी, रणजीत बिष्ट, कुंवर सजवाण, जेपी सकलानी, रमेश आर्य, विक्की आनंद सजवाण, वीरपाल चौहान, उमेशचंद्र कांडपाल, प्रमोद मलासी, राजेन्द्र पुरोहित, मनोज कुंवर, मनोज राणा, हरीश गुसाईं, भानुप्रताप रावत, उमा कैंतुरा, माधुरी नेगी, सर्वेश्वरी गुसाईं, राजकिशोर बिष्ट, महेन्द्र रावत, माधव सिंह नेगी, विजयपाल राणा, हरिहर रावत, विजय कुमार, पत्रकार हरीश गुसाईं, दीपक बैंजवाल, कालिका काण्डपाल आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एक लाख की चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार
Next: भर्ती घपले के विरोध में भराड़ीसैंण में बेराजगारों का प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.