Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • भर्ती घपले के विरोध में भराड़ीसैंण में बेराजगारों का प्रदर्शन
  • चमोली

भर्ती घपले के विरोध में भराड़ीसैंण में बेराजगारों का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 10/09/2022
rns featured image new

चमोली। युवा बेरोजगार संगठन गैरसैंण एवं चौखुटिया-द्वाराहाट के युवाओं ने भर्ती घपले के विरोध में गैरसैंण में विधानसभा पर प्रदर्शन किया। मौके पर युवाओं ने यूकेएसएसएससी और विधानसभा में हुई भर्तियों की जांच उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश की में सीबीबाई से कराने की मांग की है। आक्रोशित युवाओं ने भराड़ीसैंण विस पहुंचकर वहीं सांकेतिक घेराव की किया। युवाओं ने एनटी राकेश पल्लव के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। शनिवार को युवा बेरोजगार संघ गैरसैंण के बैनर तले रामलीला मैदान में गैरसैंण क्षेत्र के कई युवा एकत्रित हुये। इस मौके पर भाकपा माले के गढ़वाल सचिव इंद्रेश मैखुरी ने सभी भर्ती घोटालों की जांच सीबीआई से करने तथा घोटाले में संलिप्त अधिकारियों एवं राजनैतिक संरक्षण देने वालों के नाम सार्वजनिक करने की मांग की। कांग्रेस नेता मुकेश नेगी ने सभी प्रकार की भर्तियों की जांच करने तथा दोषियों को संरक्षण देने वाले कि विरूद्ध कार्यवाही करने तथा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एस राजू को भी जांच के दायरे में लाने की मांग की। साथ ही प्रदेश में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण पूर्ववत की भांति किये जाने की मांग की। युवा बेरोजगार संघ में गैरसैंण ने रामलीला मैदान से तहसील तक राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुये कहा कि प्रदेश में युवाओं के साथ हो रहे छल को किसी भी हाल में सहन नही किया जायेगा। ज्ञापन देने वालों में जसवंत बिष्ट, सुरेन्द्र धीमान,पुष्पराज नेगी, वीरेन्द्र नेगी,जगदीश, प्रदीप,दान सिंह नेगी, गोर्वधन प्रसाद, वीरेन्द्र आर्य, दिनेश, करन, मुकेश आदि थे।

द्वाराहाट चौखुटिया के के युवा पहुंचे गैरसैंण
द्वाराहाट-चौखुटिया के कई युवा जनआक्रोश रैली के तहद गैरसैंण पहुंचे। इन युवाओं का नेतृत्व प्रमुख द्वाराहाट दीपक किरोला एवं चौखुटिया ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि हीरा सिंह बिष्ट कर रहे थे। इन्होंने गैरसैंण नगर में रैली निकाली तथा भाजपा एवं कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में किये गये घोटालों की सीबीआई जांच की मांग की। युवाओं ने विस भराड़ी सैंण कूच किया तथा वहां अपनी मागों के समर्थन में सांकेतिक धरना भी दिया। इस दौरान प्रमुख दीपक किरोला, शंकर सिंह कैड़ा, शैलेन्द्र रावत, नारायण सिंह, प्रकाश अधिकारी, प्रकाश रावत, हीरा सिंह बिष्ट भूपेन्द्र, हरेन्द्र कंडारी, आदि कई युवा मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मंदाकिनी शरदोत्सव एवं औद्योगिक विकास मेले की तैयारियां शुरू
Next: सरकार के फैसले से एलटी शिक्षकों में भारी नाराजगी

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.