Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • एक लाख की चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार
  • टिहरी

एक लाख की चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/09/2022
rns featured image new

नई टिहरी। लंबगांव पुलिस ने एक लाख रुपये की 946 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में लंबगांव पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में कार्यवाही सुनिश्चित की है। पुलिस की मीडिया सेल ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिवस की शाम को लंबगांव पुलिस की टीम ने घनसाली तिराहा चवाड़ गांव से आरोपी उत्तरकाशी के उडरी गांव तहसील डुंडा निवासी शम्भू सिंह रावत से 946 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह चरस स्वयं उत्तरकाशी स्थित अपने घर के आस-पास से थोड़ी-थोड़ी तैयार की और अब उसे महंगे दामों पर बेचने के लिए मैदान क्षेत्र की ओर ले जा रहा था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। आरोपी को पकड़ने में एसआई अजय शाह, सतेंद्र चौधरी, आशीष नेगी, महेश, दीपक, नवीन आदि ने अहम प्रयास किया।
नशे के खिलाफ यहां करें शिकायत: एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लन का कहना है कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए गठित एएनटीएफ की मदद से लगातार नशे के कारोबारियों को पकड़ने का काम किया जा रहा है। आम लोगों नशे को लेकर जनपद पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 112 या उत्तराखण्ड पुलिस ऐप के माध्यम से सूचना दे सकते हैं। जिसमें पहचान का खुलासा नहीं किया जायेगा। जनपद टिहरी पुलिस ने 1 जनवरी 2022 से अब तक कुल 10.923 किलोग्राम चरस कीमत करीब 10 लाख 50 हजार रुपये एवं 16. 90 ग्राम स्मैक कीमत करीब 1 लाख 69 हजार रुपये बरामद की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नदारद कर्मचारियों का किया स्पष्टीकरण तलब
Next: मंदाकिनी शरदोत्सव एवं औद्योगिक विकास मेले की तैयारियां शुरू

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.