Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मकान बेचने का झांसा दे दंपति ने ठगे 11.50 लाख रुपये
  • देहरादून

मकान बेचने का झांसा दे दंपति ने ठगे 11.50 लाख रुपये

RNS INDIA NEWS 08/04/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। मकान बेचने का झांसा दे जालसाज दंपति ने 11.50 लाख रुपये हड़प लिए। बाद में पता चला कि आरोपियों ने वह मकान किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया है। शिकायत पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मंगलवार को आरोपी दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ नेहरू कॉलोनी मनोज नौटियाल ने बताया कि डीएल रोड निवासी घनश्याम सहानी ने तहरीर दी। उन्होंने 12 नवंबर 2021 को हरिकिशन कोठियाल और उनकी पत्नी संगीता कोठियाल निवासी अजबपुर के मकान का सौदा 50 लाख रुपये में तय किया था। बयाने के तौर पर उन्होंने चार लाख रुपये दिए। साथ ही प्रॉपर्टी डीलर सतीश कपूर के नाम पर भी एक लाख रुपये का चेक दिया। दोनों पक्षों में एग्रीमेंट हुआ और रजिस्ट्री के लिए 10 जून 2022 की तारीख तय की गई। आरोप है कि इसके बाद हरिकिशन कोठियाल ने निजी समस्याओं का हवाला देकर किश्तों में और रकम मांगनी शुरू कर दी। पीड़ित ने भरोसा कर चेक, नकद और गूगल-पे के माध्यम से कुल 11 लाख 50 हजार रुपये आरोपियों को दे दिए। पीड़ित के अनुसार यह सारा लेन-देन प्रॉपर्टी डीलर सतीश कपूर और सागर थापा की मौजूदगी में हुआ था। जब रजिस्ट्री का समय आया तो आरोपी हरिकिशन कभी पत्नी के बीमार होने तो कभी उनके कर्णप्रयाग में ट्रांसफर होने और छुट्टी न मिलने का बहाना बनाने लगा। इसी बीच पीड़ित को पता चला कि दंपति ने साजिशन वह संपत्ति किसी अन्य को बेच दी है। नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित घनश्याम सहानी की तहरीर के आधार पर आरोपी संगीता कोठियाल और हरिकिशन कोठियाल के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। शिकायत के साथ दिए गए साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रतिनियुक्ति पर तैनात शिक्षकों-कर्मचारियों की होगी वापसी, एक सप्ताह में मांगी सूची
Next: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रेडक्रॉस की परिचर्चा, स्वस्थ जीवनशैली पर दिया जोर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

खत द्वार में धूमधाम से मनाया गया लोकपर्व जात्रा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
  • हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.