Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • प्रतिनियुक्ति पर तैनात शिक्षकों-कर्मचारियों की होगी वापसी, एक सप्ताह में मांगी सूची
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

प्रतिनियुक्ति पर तैनात शिक्षकों-कर्मचारियों की होगी वापसी, एक सप्ताह में मांगी सूची

RNS INDIA NEWS 08/04/2026
rns featured image new

देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग में लंबे समय से प्रतिनियुक्ति या संबद्धता पर तैनात शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कार्मिकों को अब उनके मूल तैनाती स्थल पर वापस भेजा जाएगा। इसके लिए प्रदेश के सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर अपने-अपने जनपदों की विस्तृत सूची शिक्षा महानिदेशक को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभाग में मानव संसाधनों के बेहतर उपयोग और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है। उन्होंने ऐसे सभी कार्मिकों का ब्यौरा तलब किया है, जो विभिन्न विद्यालयों, विभागीय कार्यालयों या अन्य विभागों में प्रतिनियुक्ति अथवा अटैचमेंट पर कार्यरत हैं। सूची में संबंधित कार्मिक का नाम, पद, मूल तैनाती स्थल, वर्तमान कार्यस्थल, प्रतिनियुक्ति की अवधि और कारण जैसी जानकारियां शामिल करने को कहा गया है।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि कई विद्यालयों में शिक्षकों की कमी की शिकायतें मिल रही हैं, जबकि बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी अन्य स्थानों पर तैनात हैं। ऐसे में आवश्यक है कि वास्तविक स्थिति का आकलन कर शिक्षकों को मूल विद्यालयों में वापस भेजा जाए, ताकि शिक्षण व्यवस्था प्रभावित न हो और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

उन्होंने कहा कि तीन वर्ष से अधिक समय से प्रतिनियुक्ति या अटैचमेंट पर तैनात कार्मिकों की विशेष समीक्षा की जाएगी। जिन मामलों में प्रतिनियुक्ति आवश्यक नहीं पाई जाएगी, वहां संबंधित कार्मिकों को वापस भेजने की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि दिव्यांग या विशेष परिस्थितियों में तैनात कार्मिकों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

डॉ. रावत ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी तय समयसीमा के भीतर सटीक और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही या तथ्य छिपाने की स्थिति में संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में सुधार सरकार की प्राथमिकता है और यह कदम व्यवस्था को अधिक प्रभावी व अनुशासित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा जिला इकाई की मासिक बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा
Next: मकान बेचने का झांसा दे दंपति ने ठगे 11.50 लाख रुपये

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.