Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रेडक्रॉस की परिचर्चा, स्वस्थ जीवनशैली पर दिया जोर
  • अल्मोड़ा

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रेडक्रॉस की परिचर्चा, स्वस्थ जीवनशैली पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 08/04/2026
WhatsApp Image 2026-04-03 at 20.23.50

अल्मोड़ा। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस यूथ की ओर से एक परिचर्चा आयोजित की गई, जिसमें स्वास्थ्य जागरूकता और रक्तदान के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। परिचर्चा में यूथ रेडक्रॉस के अध्यक्ष अमित साह मोनू ने कहा कि रक्तदान महादान है और किसी जरूरतमंद की जान बचाना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक रक्तदान करने और इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। रेडक्रॉस स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष डॉ. जे.सी. दुर्गापाल ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए नियमित दिनचर्या और संतुलित खान-पान आवश्यक है। उन्होंने प्रतिदिन चलने, नशे से दूर रहने और अनुशासित जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। रेडक्रॉस के प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज सनवाल ने संस्था की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रेडक्रॉस आपदा और आपातकालीन परिस्थितियों में जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहती है। कार्यक्रम के अंत में रेडक्रॉस के अध्यक्ष आशीष वर्मा ने कहा कि वर्तमान जीवनशैली के कारण हृदय रोगियों की संख्या बढ़ रही है, इसलिए समय रहते बचाव जरूरी है। उन्होंने बताया कि रेडक्रॉस समय-समय पर स्कूलों में जाकर सीपीआर का प्रशिक्षण भी देता है। इस दौरान पार्षद एवं यूथ उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह बिष्ट ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में आशीष वर्मा, डॉ. जे.सी. दुर्गापाल, मनोज सनवाल, दीप जोशी, अमित साह मोनू, अर्जुन सिंह बिष्ट, मनोज भंडारी, शंकर दत्त भट्ट, अभिषेक जोशी, कृष्ण बहादुर सिंह, मोहन चंद्र कांडपाल, अनूप साह, नितिन भंडारी, दिव्यांशु बिष्ट, कार्तिक जोशी, अनुज साह, शिवा जोशी और प्रतीक जोशी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मकान बेचने का झांसा दे दंपति ने ठगे 11.50 लाख रुपये
Next: स्कूल की दीवार ढही, प्रधानाचार्य की समझदारी ने बचाईं 25 जानें

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • यातायात नियमों के पालन से ही सड़कें होंगी सुरक्षित
  • राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कृतिका शर्मा ने जीता कांस्य पदक
  • रानीखेत में संत निरंकारी मिशन का रक्तदान शिविर, 150 लोगों ने किया रक्तदान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.