Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मजदूर गैंग ने बंद आवासों से उड़ाया था लाखों रुपये का सामान
  • हरिद्वार

मजदूर गैंग ने बंद आवासों से उड़ाया था लाखों रुपये का सामान

RNS INDIA NEWS 27/03/2022
rns featured image new

रुड़की।  सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के अधिवक्ता मोहम्मद सुलेमान निवासी मकान नंबर 727 सती मोहल्ला ने तहरीर देकर बताया था कि 22 मार्च को परिवार के साथ घर पहुंचा था। घर के अंदर जाने पर पता चला था कि कीमती जेवरात, करीब 55 हजार रुपये, फोन व अन्य सामान चोरी था। वहीं दूसरी ओर शान मोहम्मद निवासी सती मोहल्ला के घर से लैपटॉप चोरी हुआ था। दोनों ही घटनाएं एक ही क्षेत्र में हुई थी। पुलिस ने तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। आसपास के सीसीटीवी पुलिस ने खंगाले थे। जबकि कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। सोत बी चौकी प्रभारी संजय सिंह नेगी ने अपनी टीम के साथ मिलकर कांवड़ पटरी पर चेकिंग अभियान चलाया। शनिवार रात कलियर रोड से जरगाम पुत्र जावेद अली निवासी नई बस्ती थाना खटीमा जिला उधमसिंह नगर और दानिश पुत्र मेराज अहमद निवासी मोहल्ला शेर मोहम्मद थाना सुनगढ़ी जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। जिनसे पुलिस ने सोने, चांदी के कीमती जेवरात, लैपटॉप और फोन बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने ही सोत बी चौकी क्षेत्र के दो बंद आवासों से यह सामान चोरी किया था। पुलिस टीम में कांस्टेबल रामवीर और विपिन चंद्र शामिल रहे।

दिन में मजदूरी रात को करते थे चोरी
सोत बी चौकी प्रभारी संजय सिंह नेगी ने बताया कि मजदूर गैंग को ऑपरेट शमीम करता है। शमीम के साथ ही दानिश और जरगाम ने मिलकर सोत बी चौकी क्षेत्र की रेकी की थी। यह गैंग दिन में मजदूरी और रात को चोरी करता है। तीनों साथ में मिलकर कलियर आए थे और रात के वक्त रुड़की आकर इन्होंने बंद आवासों की रेकी की थी। जहां इन्हें दो आवास बंद मिले और इन्होंने चोरी की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। गैंग लीडर शमीम के नाम पते व अन्य कई संभावित ठिकानों की जानकारी पुलिस को मिली है। जिन पर दबिश देकर गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 1 किलोग्राम अवैध चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
Next: संदिग्ध परिस्थितियों में गन्ने के खेतों में आग लगी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.