Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • महिला तस्कर की गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी कार्यालय में घेराव
  • नैनीताल

महिला तस्कर की गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी कार्यालय में घेराव

RNS INDIA NEWS 22/07/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)।  नवाबी रोड स्थित कुल्यालपुरा में एक दुकान में 28 जून को 960 ग्राम चरस का थैला रखकर फरार हुई महिला को एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और पुलिस की टीम आज तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में भी रोष बढ़ता जा रहा है। आरोपी महिला की गिरफ्तारी को लेकर सोमवार को स्थानीय लोगों ने बहुउद्देशीय भवन पहुंचकर घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने आश्वासन देकर भीड़ को शांत कराया और लोगों को वापस भेजा। 28 जून को हाथ में थैला लेकर एक महिला नवाबी रोड कुल्यालपुरा गली नंबर तीन निवासी पूनम देवी की दुकान पहुंची। लिपिस्टक खरीदने के बहाने आरोपी महिला दुकान में थैला रखकर बाहर निकल आई। इसके तुरंत बाद ही कुछ लोग खुद को नारकोटिक्स विभाग का बताकर दुकान में घुसे। कथित नारकोटिक्स टीम ने पूनम के पति सूरज टम्टा को पकड़ने की कोशिश, लेकिन पूनम ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी मौका देखकर भाग खड़े हुए। आरोपी महिला की गिरफ्तारी को लेकर कुछ दिन पहले ही यूकेडी के लोगों ने पूनम के साथ एसपी सिटी से मुलाकात की थी। एसपी सिटी के आश्वासन के बाद भी जब कार्रवाई नहीं हुई तो सोमवार को लोगों ने बहुउद्देशीय भवन पहुंचकर नारेबाजी की। इस पर एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने सीओ नितिन लोहनी और कोतवाल उमेश कुमार मलिक को बुलाया और जल्द महिला को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अतिक्रमण का विरोध करने पर मारपीट
Next: जसपुर स्वास्थ्य केंद्र में विधायक को शराब पिए मिला लिपिक

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

पत्नी की हत्या में जेल में बंद अधिवक्ता का मामला दूसरी पीठ सुनेगी

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.