Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • महिला को कुचलने के मामले में रेलवे का पार्सल बाबू गिरफ्तार
  • हरिद्वार

महिला को कुचलने के मामले में रेलवे का पार्सल बाबू गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/12/2021
rns featured image new

रुड़की।  यात्रियों को कार से कुचलने के मामले में पुलिस ने रेलवे के पार्सल बाबू को गिरफ्तार किया है। इस हादसे में एक महिला की मौत हो चुकी है। जबकि बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में महिला का पति और एक अन्य बुजुर्ग भी घायल हैं। रुड़की रेलवे स्टेशन में तैनात पार्सल बाबू अकरम शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे के आसपास कार लेकर निकला। इस बीच कार से नियंत्रण खोने पर यूपी के बलिया निवासी राधिका, उसके पति सुग्रीव, पुत्र बृजेश, पुत्री प्रियंका और एक अन्य बुजुर्ग यात्री को कुचल दिया। टिकट घर की दीवार से टकराकर कार रुकी थी। हादसा होता देख यात्रियों में चीख-पुकार मची थी। पार्सल बाबू कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। सूचना पाकर जीआरपी और गंगनहर पुलिस मौके पर पहुंची थी। जीआरपी ने 108 की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भेजा था। जहां डॉक्टरों ने राधिका को मृत घोषित कर दिया। जबकि पति सुग्रीव और पुत्र बृजेश को अस्पताल ले जाया गया। बृजेश को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। एक अन्य बुजुर्ग का भी सिविल अस्पताल में उपचार कराया गया। मामले में देर शाम पुलिस ने आसपास काबिंग कर पार्सल बाबू को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। गंगनहर कोतवाली इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल ने बताया कि पार्सल बाबू अकरम को लापरवाही से वाहन चलाने और घायल महिला की उपचार के दौरान मौत होने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। कार को सीज कर दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस को देखकर दीवार फांद भागे गो तस्कर
Next: भाजपा सांसद वरुण गांधी ने एमएसपी पर कानूनी गारंटी के लिए दिया निजी विधेयक

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

नगर पंचायत ने अमर जवान चौक पर लगाया ठंडे पानी का टैंकर

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

होम स्टे दिलाने के नाम पर योगाचार्य से 70 हजार रुपये हड़पे

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिल्ली-जयपुर जा रही वोल्वो बस में लगी आग, 32 यात्री सुरक्षित

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
  • विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिताओं में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मकता
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • दर्जामंत्री पिलख्वाल ने हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़ी महिलाओं की सुनीं समस्याएं
  • पुरानी पेंशन बहाली और समान स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.