Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • लखनऊ में नौचंदी एक्सप्रेस के दो पहिये पटरी से उतरे
  • राष्ट्रीय

लखनऊ में नौचंदी एक्सप्रेस के दो पहिये पटरी से उतरे

RNS INDIA NEWS 17/06/2021
rns featured image new

ढाई घंटे तक अटकी रहीं यात्रियों की सांसें, कई ट्रेनें लेट

लखनऊ (आरएनएस)। प्रयागराज से लखनऊ आ रही नौचंदी एक्सप्रेस बीती रात 10.10 बजे केकेसी पुल के पास डिरेल हो गई। उसके इंजन के दो पहिए पटरी से उतर गए। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन में रेलवे प्रशासन मौके पर पहुंचा और क्रेन के जरिए इंजन के दोनों पहियों को पटरी पर किया गया। इस वजह से ट्रेन करीब ढाई घंटे देरी से करीब एक बजे लख्रनऊ रेलवे स्टेशन पहुंचकर मेरठ सिटी के लिए रवाना हुई। प्रयागराज से मेरठ सिटी के आने वाली सभी ट्रेनें करीब ढाई घंटे तक प्रभावित रही।
डीरेलमेंट की सूचना मिलते ही चारबाग रेलवे स्टेशन प्रशासन अलर्ट हो गया और स्टेशन डायरेक्टर सुदीप सिंह के नेतृत्व में रेलवे की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद इंजन को वापस पटरी पर लाने का काम किया गया।

गनीमत रही ट्रेन की स्पीड रही कम
गाड़ी संख्या 04511 प्रयागघाट संगम से मेरठ सिटी को जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस बुधवार रात 10.10 बजे दिलकुशा से चारबाग रेलवे स्टेशन की ओर बढ़ रही थी। इस दौरान ट्रेन की स्पीड कम थी। केकेसी पुल के पास पहुंचने पर ट्रेन के इंजन के दो पहिए डीरेल हो गए। इससे तेज आवाज हुई और ट्रेन में जोर का झटका लगा। बोगी में बैठे कई यात्री अपनी सीट से नीचे गिर गए। हालांकि, यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं।

क्या पटरी में कोई कमी तो नहीं थी, होगी जांच
नौचंदी एक्सप्रेस के इंजन के दो पहिए कैसे उतरे इसकी जांच होगी। रेलवे प्रशासन ने बताया कि जांच में यह देखा जाएगा कि किसकी गलती है। क्या ट्रैक में तो कोई खराबी तो नहीं थी। क्या कोई साजिश तो नहीं है इसके पीछे। क्या पटरी में कोई कमी तो नहीं थी। फिलहाल डीरेलमेंट की वजह की जांच में इन्हीं बिंदुओं को टटोला जाएगा।

तेज झटका और ट्रेन रुक गई
नौचंदी एक्सप्रेस के इंजन के दो पहिए पटरी से उतरने के बाद ट्रेन करीब ढाई घंटे तक उसी जगह पर खड़ी रही। इससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। लखनऊ के लिए प्रयागराज से निकले राम प्रवेश ने बताया कि ट्रेन की स्पीड मुश्किल से 15 से 20 किलोमीटर की रही होगी। इतने में केकेसी पुल के पास तेज आवाज हुई और जोर से झटका लगा और ट्रेन रुक गई।
जोरदार झटके और आवाज से लोग सहम से गए। कई यात्रियों को हल्की चोट भी आई। जब काफी देर से ट्रेन नहीं चली तो लोग उतरकर कारण जानना चाहे तो पता चला कि इंजन के दो पहिए उतर गए हैं। लोग यही कह रहे थे कि गनीमत रही ट्रेन की स्पीड कम थी वरना आज पता नहीं क्या होता।

डीआरएम बोले-जांच कराई जाएगी
नार्दन रेलवे के डीआरएम संजय त्रिपाठी का कहना है कि ट्रेन के डीरेल होने के मामले की जांच कराई जाएगी। इलेक्ट्रॉनिक और सुरक्षा शाखा की टीम इस पूरे मामले की जांच करेगी आखिर कैसे ये ट्रेन पटरी से उतर गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा रद्द करने के फैसले पर पुनर्विचार नहीं करेगा सुप्रीम कोर्ट
Next: भगत सिंह कोश्यारी के 80वें जन्मदिन पर अल्मोड़ा के बलढोटी स्थित कुष्ठ आश्रम में हुआ कार्यक्रम

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.