Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • युवती से छेड़छाड़, बीच-बचाव में युवक पर खुकरी से हमला
  • देहरादून

युवती से छेड़छाड़, बीच-बचाव में युवक पर खुकरी से हमला

RNS INDIA NEWS 10/05/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। रायपुर थाना क्षेत्र के तपोवन रोड पर एक युवती के साथ छेड़छाड़ और सरेराह मारपीट का आरोप लगा है। मनचलों ने बीच-बचाव करने आए एक युवक के सिर पर खुकरी से जानलेवा हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर रायपुर थाना पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।एसओ संजीत कुमार ने बताया कि जैन प्लॉट निवासी महिला ने दी शिकायत में बताया कि वह आठ मई की रात करीब नौ बजे अपनी एक दोस्त के साथ तपोवन रोड पर टहल रही थी। आरोप है कि तभी वहां मौजूद मोहित थापा, हिमांशु राय और उनके अन्य साथियों ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट व छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसी बीच वहां से गुजर रहे गौतम राणा ने जब युवती को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने खुखरी से गौतम के सिर पर हमला कर दिया। हमले में गौतम लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि मान सिंह और अन्य आरोपी उस पर मानसिक व शारीरिक दबाव बना रहे हैं। साथ ही इंस्टाग्राम के अलावा घर आकर भी लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। एसओ संजीत कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निर्धारित समय और गुणवत्ता के साथ तटबंध का कार्य करें: बृजभूषण गैरोला
Next: हुंकार रैली में हर कर्मचारी व शिक्षक से शामिल होने का आह्वान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

विधायक उमेश कुमार से विंटेज कार बेचने के झांसे में 4.50 लाख रुपये ठगे

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
  • महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.