Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • 39.86 करोड़ से बनेगी तिलवाड़ा पेयजल योजना
  • उत्तरकाशी

39.86 करोड़ से बनेगी तिलवाड़ा पेयजल योजना

RNS INDIA NEWS 10/05/2026
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। नगर पंचायत क्षेत्र तिलवाड़ा के लिए पेयजल योजना के लिए 39.86 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। इस योजना के बनने से 30 हजार लोगों को पेयजल की सुविधा मिलेगी। इसमें एक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तथा दो टैंक बनाए जाएंगे। वर्ष 2019 में तिलवाड़ा पेयजल योजना की डीपीआर शासन को भेजी गई थी जिसकी स्वीकृति अब मिली है। योजना के तहत लस्तर के पांजड़ा स्रोत से पानी को टेप किया जाएगा। योजना में क्षेत्र को दो जोन में बांटा गया है और यहां दो टैंक बनाए जाएंगे जिसमें रामपुर, तिलवाड़ा, मैठाणा, धारकोट के लिए एक टैंक बनेगा और सुमाड़ी के लिए अलग टैंक बनेगा। दोनों क्षेत्रों के लिए अलग-अलग पेयजल लाइन बनेगी। कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तिलवाड़ा नगर पंचायत पेयजल योजना के लिए 39.86 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। तिलवाड़ा क्षेत्र लंबे समय से पेयजल समस्या से जूझ रहा था। इस योजना के बनने से क्षेत्र के हजारों लोगों को शुद्ध पानी मिल सकेगा। वहीं जल निगम के ईई नवल कुमार का कहना है कि इस योजना के तहत 135 लीटर पानी प्रतिदिन हर व्यक्ति को देने का प्रावधान किया गया है। इसके लिए सप्ताहभर में योजना के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। योजना बनने से क्षेत्र में पेयजल की किल्लत दूर होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हुंकार रैली में हर कर्मचारी व शिक्षक से शामिल होने का आह्वान
Next: राशिफल 11 मई

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बदाऊं-सालरा मोटर मार्ग हुआ खस्ताहाल, आवाजाही मुश्किल

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

प्रशासन ने गंगोत्री धाम में बांस लगाकर किए गंगा घाट बंद, तीर्थ पुरोहितों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.