Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली में बड़ा हादसा : विवेक विहार में 6 फ्लैटों में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत; कई घायल
  • राष्ट्रीय

दिल्ली में बड़ा हादसा : विवेक विहार में 6 फ्लैटों में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत; कई घायल

RNS INDIA NEWS 03/05/2026
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली के विवेक विहार इलाके में देर रात एक इमारत के 6 फ्लैटों में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, आग लगने की सूचना सुबह करीब 3:47 बजे दमकल विभाग को मिली, जिसके बाद तुरंत कई दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग तेजी से फैलने के कारण कई लोग इमारत में फंस गए थे, जिन्हें बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस और दमकल विभाग ने बताया कि अब आग पर काबू पा लिया गया है, हालांकि सर्च ऑपरेशन अभी जारी है। इस इमारत में कुल 8 परिवार रहते थे।
पुलिस के अनुसार, 3 मई को करीब 3:48 बजे विवेक विहार थाने में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम, एसएचओ और एसीपी के साथ तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल विभाग और क्राइम टीम भी विवेक विहार फेज-ढ्ढ स्थित बी-13 परिसर में पहुंच गई।
आग इमारत की दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल के फ्लैटों में लगी थी। बचाव अभियान के दौरान 10 से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इनमें से दो लोग मामूली रूप से घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर 12 दमकल गाड़ियां, डीडीएमए स्टाफ, ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस मौजूद रही। मामले की जांच जारी है।
इससे पहले गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भी भीषण आग लगी थी, जो 9वीं से 13वीं मंजिल तक फैल गई थी। आग से उठता धुआं दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे तक दिखाई दिया था। इस घटना के बाद भी इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी और दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया था। घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किशोरी से दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी पहले ही जा चुका जेल
Next: नीट यूजी-2026 परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को पुलिस रही मुस्तैद

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.