Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • रुद्रपुर में नशे के 109 इंजेक्शन समेत तीन गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर में नशे के 109 इंजेक्शन समेत तीन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/05/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत ट्रांजिट कैंप पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की संयुक्त टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 109 नशे के इंजेक्शन, 41 नशे की गोलियां, दो मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की गई है। एसएसपी के निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे अभियान के तहत ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस और एएनटीएफ की टीम ने 9 मई को मोदी मैदान के पास किच्छा रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की। इसी दौरान पुलिस ने तीन लोगों को रोककर तलाशी ली। तलाशी में उनके पास से 109 नशे के इंजेक्शन और 41 नशे की गोलियां बरामद हुईं। गिरफ्तार आरोपियों में अमित विश्वास पुत्र अमर विश्वास निवासी कौशलगंज थाना बिलासपुर जिला रामपुर, अजय सागर उर्फ सोनू पुत्र कुंवरपाल निवासी आजादनगर वार्ड नंबर-7 थाना ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर और प्रिया पुत्री मोहन सिंह निवासी खुर्पिया फार्म थाना किच्छा शामिल हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ ट्रांजिट कैंप थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूछताछ में आरोपी अजय सागर ने बताया कि वह प्रतिबंधित इंजेक्शन किच्छा क्षेत्र के एक व्यक्ति से लाया था। पुलिस अब उस व्यक्ति की तलाश में जुटी है। ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि आरोपी अजय सागर उर्फ सोनू का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह पहले भी प्रतिबंधित इंजेक्शन की तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोबाइल चोरी के शक में पीजी में भिड़े छात्र
Next: नशा तस्करों की 25 लाख रुपये की संपत्ति सील

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.