Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • नशा तस्करों की 25 लाख रुपये की संपत्ति सील
  • पौड़ी

नशा तस्करों की 25 लाख रुपये की संपत्ति सील

RNS INDIA NEWS 10/05/2026
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)। लैंसडौन कोतवाली पुलिस ने डेरियाखाल-रिखणीखाल मार्ग पर 89.81 किलोग्राम गांजा पकड़े जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा तस्करों की 25 लाख रुपये की संपत्ति सील कर दी है। पुलिस इस प्रकरण में नशा तस्करों, सप्लायर्स समेत कुल सात आरोपियों को जेल भेज चुकी है। कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने विगत 12 मार्च को चेकिंग के दौरान डेरियाखाल-रिखणीखाल मार्ग पर 89.81 किग्रा. गांजा बरामद किया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर नशा तस्करों समेत सप्लाई में शामिल सात आरोपियों को जेल भेज चुकी है। विवेचना अधिकारी द्वारा की जा रही जांच में आरोपियों की काफी संपत्ति नशे के कारोबार से अर्जित होना पाया गया।
पुलिस ने इन अवैध संपत्तियों को जब्त करने के लिए भारत सरकार के कार्यालय सक्षम प्राधिकरण व प्रशासक नई दिल्ली न्याय निर्णायक प्रधिकारी को धारा-68 (एफ) एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट भेजी थी। रिपोर्ट सही पाए जाने पर संबंधित आरोपियों की करीब 23 लाख रुपये मूल्य की पांच कारें और बैंक में जमा 2.07 लाख रुपये की धनराशि को सीज/जब्त करने के आदेश दिए गए थे।

यह है मामला– लैंसडौन पुलिस एवं सीआईयू टीम द्वारा 12 मार्च को चलाए गए चेकिंग अभियान में डेरियाखाल-रिखणीखाल मार्ग पर दो वाहनों की तलाशी के दौरान वाहन चालक यशवंत सिंह की कार से कुल 59.39 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ था जबकि वाहन चालक लव कुमार की कार से 30.42 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ था। पुलिस गांजे की तस्करी में जुटे सात आरोपियों को गिरफ्तार कर पूर्व में जेल भेज चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों में लव कुमार, यशवंत सिंह नेगी, महिपाल सिंह, बिट्टू सैनी, राजेंद्र सिंह, जगत सिंह व स्वरूप नौटियाल शामिल हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुद्रपुर में नशे के 109 इंजेक्शन समेत तीन गिरफ्तार
Next: निर्धारित समय और गुणवत्ता के साथ तटबंध का कार्य करें: बृजभूषण गैरोला

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.