Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • एलयूसीसी कंपनी के खिलाफ कीर्तिनगर में प्रदर्शन
  • पौड़ी

एलयूसीसी कंपनी के खिलाफ कीर्तिनगर में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 27/04/2025
rns featured image new

 श्रीनगर गढ़वाल (आरएनएस)। द लोनी अर्बन मल्टी-स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसायटी (एलयूसीसी) ठगी मामले को लेकर आंदोलित महिलाओं ने कीर्तिनगर में हाईवे पर दो घंटे तक बैठकर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान आंदोलित महिलाओं ने कहा कि यदि जल्द से एलयूसीसी कंपनी के ठगों का पर्दाफाश नहीं होता और जमा की गई पूंजी को वापस नहीं लौटाया गया तो वह चारधाम यात्रा को बाधित करने के लिए विवश होंगे। करीब दो घंटे बाद महिलाओं ने धरना समाप्त किया। रविवार को कीर्तिनगर पुल से लेकर चैक पोस्ट चौकी तक एलयूसीसी एजेंटों और उपभोक्ताओं ने रैली निकाली। इस दौरान महिलाओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर एलयूसीसी कंपनी के ठगों का पर्दाफाश करने की मांग की। आंदोलन का नेतृत्व कर रही सरस्वती देवी ने कहा कि शासन-प्रशासन की मिलीभगत के चलते 25 लाख निवेशकों की लाखों की पूंजी पूर्ण रूप से डूब चुकी है। कहा कि एलयूसीसी कंपनी श्रीनगर में विगत 2017 से संचालित हो रही थी, जिसमें कई निवेशकों द्वारा अपना पैसा लगाया हुआ था, लेकिन एक साल पहले ही कंपनी बगैर सूचना के भाग गई। कहा कि जब वह कंपनी पंजीकृत नहीं थी तो शासन-प्रशासन ने कंपनी के खिलाफ कार्यवाही क्यों नहीं की। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि शासन-प्रशासन की मिली भगत के चलते आज निवेशकों को मानसिक और आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि यदि चारधाम यात्रा से पहले निवेशकों के पैसों को ससम्मान नहीं लौटाया गया तो वह चारधाम यात्रा को बाधित करने को विवश होंगे। मौके पर प्रीती, पूनम, सीमा, राजेश्वरी, मीना देवी, सपना आदि महिलाएं मौजूद रही।
इस मौके पर कश्मीर के पहलगाम में हुए आंतकी हमले की कड़ी शब्दों में निंदा की। कहा कि केंद्र सरकार की विफलता के चलते पर्यटकों की जान गई है। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर जो नफरत फैलती जा रही है उसके लिए केंद्र और राज्य सरकार से अपने नागरिकों की न्याय, सुरक्षा, जीवन और भविष्य के लिए कार्य करने के साथ ही जो सुविधा हुकमरानों की मिलती है, वैसी ही सुविधा आमजनमानस को भी दिए जाने की मांग की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: परिवहन अफसरों ने किया सोनप्रयाग-गौरीकुंड का निरीक्षण
Next: एंबुलेंस दुर्घटना में दो मौतों के मामले में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पांच साल से खराब पड़ी लिथोट्रिप्सी मशीन पर मानवाधिकार आयोग सख्त

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

सार्वजनिक स्थानों पर अब आसानी से उपलब्ध होंगे सैनिटरी पैड

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.