Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • परिवहन अफसरों ने किया सोनप्रयाग-गौरीकुंड का निरीक्षण
  • रुद्रप्रयाग

परिवहन अफसरों ने किया सोनप्रयाग-गौरीकुंड का निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 27/04/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग (आरएनएस )। आगामी केदारनाथ यात्रा को देखते हुए रविवार को परिवहन अफसरों ने रुद्रप्रयाग से लेकर गौरीकुंड तक निरीक्षण किया। विशेष रूप से सोनप्राग-गौरीकुंड के बीच सटल सेवा के बेहतर संचालन को लेकर संबंधितों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। अफसरों की टीम ने त्रियुगीनारायण मार्ग का भी निरीक्षण किया। उप परिवहन आयुक्त राजीव मेहरा की मौजूदगी मे यात्रा के नोडल अधिकारी व आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी, आरटीओ पौड़ी द्वारिका प्रसाद, एआरटीओ रुद्रप्रयाग कुलवंत चौहान सहित कई अफसरों ने यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उप परिवहन आयुक्त राजीव मेहरा ने सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच चलने वाली शटल सेवा को बेहतर संचालन के निर्देश दिए। साथ ही कई सावधानी बरतने को भी कहा। इसके साथ ही उन्होंने चालकों के लिए बनाई गई डोरमेट्री का भी निरीक्षण किया। अफसरों के साथ यात्रा के दौरान पैदा होने वाली कई चुनौतियों के बेहतर संचालन को लेकर भी चर्चा की गई। जबकि जीप टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ भी यात्रा को लेकर की जानी वाली व्यवस्थाओं की चर्चा की गई। बताया गया कि केदारनाथ यात्रा के लिए शटल सेवा में ग्रीन कार्ड धारक 200 वाहन उपलब्ध रहेंगे। जो यात्रियों के लिए सेवाएं देंगे। इन वाहनों की तकनीकी जांच के बाद ग्रीन कार्ड जारी किए गए हैं। इस मौके पर रुद्रप्रयाग के एआरटीओ कुलवंत चौहान ने उप परिवहन आयुक्त को यात्रा से जुड़ी अनेक तैयारियों को लेकर व्यापक जानकारी दी। साथ ही यात्रा में बेहतर व्यवस्थाएं संचालित करने का भी भरोसा दिया। परिवहन अफसरों द्वारा यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर सम्पूर्ण रिपोर्ट परिवहन आयुक्त को सौंपी जाएगी। इस मौके पर परिवहन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के साथ ही टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार्यशाला में निर्माण तकनीकों के बारे में बताया
Next: एलयूसीसी कंपनी के खिलाफ कीर्तिनगर में प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.