Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • लोजपा सांसद प्रिंस राज के खिलाफ रेप केस दर्ज, एफआईआर में चिराग पासवान का भी नाम
  • राष्ट्रीय

लोजपा सांसद प्रिंस राज के खिलाफ रेप केस दर्ज, एफआईआर में चिराग पासवान का भी नाम

RNS INDIA NEWS 14/09/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)।  बिहार के समस्तीपुर से लोक जनशक्ति पार्टी सांसद प्रिंस राज की मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ एक संगीन आपराधिक मामला दर्ज किया है। दरअसल एक महिला द्वारा तीन महीने पहले की गई शिकायत के आधार पर राज के खिलाफ बलात्कार, आपराधिक साजिश रचने और साक्ष्य मिटाने जैसे आरोपों में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।
प्राथमिकी में लोजपा नेता चिराग पासवान का भी नाम आया है। महिला का आरोप है कि शिकायत मिलने के बावजूद अपने चचेरे भाई प्रिंस के खिलाफ कार्रवाई में पासवान ने देरी की। दिल्ली की एक अदालत के निर्देश पर पुलिस ने 9 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की। दिवंगत सांसद रामचंद्र पासवान के पुत्र प्रिंस उन 5 लोजपा सांसदों में एक हैं, जिन्होंने इस साल जून में चिराग के नेतृत्व के खिलाफ पार्टी में बगावत की थी। पीडि़ता ने एफआईआर में कहा है कि वह 15 जनवरी को चिराग से मिलने गई थी और उसने ये बात उन्हें भी बताई थी, लेकिन उन्होंने इस शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। बाद में चिराग ने पीडि़ता को किसी तरह की शिकायत करने से भी मना किया था। पीडि़ता का आरोप है कि चिराग ने पार्टी अध्यक्ष के पद पर रहते हुए भी इस मामले में संज्ञान नहीं लिया था। वहीं दूसरी तरफ प्रिंस पासवान पीडि़ता द्वारा लगाए गए आरोपों से इनकार कर चुके हैं। पीडि़ता का आरोप है कि वह लोजपा की सदस्य रह चुकी है। उसके साथ बेहोशी की हालत में यौन शोषण किया गया था। खबर है कि खुद प्रिंस पासवान की तरफ से भी इस मामले में एक एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। प्रिंस ने अपने एफआईआर में दावा किया है कि युवती ने उन पर झूठे आरोप लगाए हैं। प्रिंस ने इस मामले में 17 जून को ट्वीट कर भी अपने खिलाफ लगे आरोपों को गलत बताया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एयर इंडिया की बोली में धांधली, जाऊंगा अदालत : सुब्रमण्यम स्वामी
Next: ओडिशा में भारी बारिश से 3 की मौत, 19 लाख से अधिक लोग हुए प्रभावित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.