Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • एयर इंडिया की बोली में धांधली, जाऊंगा अदालत : सुब्रमण्यम स्वामी
  • राष्ट्रीय

एयर इंडिया की बोली में धांधली, जाऊंगा अदालत : सुब्रमण्यम स्वामी

RNS INDIA NEWS 14/09/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया को बेचने के लिए चल रही बोली प्रक्रिया में धांधली होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह इसके खिलाफ अदालत जाएंगे। स्वामी ने एयरलाइन के लिए वित्तीय बोलियां जमा करने की अंतिम तारीख (15 सितंबर) से कुछ ही दिन पहले बोली प्रक्रिया को रद्द करने की मांग की। सरकार ने भारी आर्थिक संकट से जूझ रही एयर इंडिया में 100 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए पिछले साल अभिरुचि पत्र (ईओआई) आमंत्रित किये थे।
बताया जा रहा है कि टाटा समूह, स्पाइसजेट के प्रमोटर अजय सिंह के साथ दो बोलीदाताओं में से एक है हालांकि इसकी न तो कभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है और न ही उसकी भागीदारी से इनकार किया गया है। सरकार ने भी एयर इंडिया के लिए योग्य बोलीदाताओं पर चुप्पी साध रखी है और सख्त गोपनीयता बनाये रखी है।
श्री स्वामी ने कहा, यह बोली पहले से ही अवैध है। न्यूनतम आवश्यकता दो बोलीदाताओं की है और स्पाइसजेट वास्तव में एक बोलीदाता नहीं है, लिहाजा यह एक धांधली है। स्पाइसजेट बहुत बड़ी वित्तीय समस्या से घिरा हुआ है। वह किसी अन्य एयरलाइन को चलाने की स्थिति में नहीं है, यहां तक कि एयर इंडिया के साथ विलय वाली एयरलाइन भी नहीं। ऐसे में, इस बोली प्रक्रिया का कोई आधार ही नहीं है।
उन्होंने कहा, टाटा योग्य नहीं हैं। वे पहले से ही एयर एशिया (इंडिया) मामले में संकट में हैं और उस पर एक अदालती मामला भी चल रहा है। मैं इसे पहले ही नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखित रूप में बता चुका हूं। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में ‘निश्चित रूप से’ अदालत जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से यात्री वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 9 लोग घायल
Next: लोजपा सांसद प्रिंस राज के खिलाफ रेप केस दर्ज, एफआईआर में चिराग पासवान का भी नाम

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.