Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ओडिशा में भारी बारिश से 3 की मौत, 19 लाख से अधिक लोग हुए प्रभावित
  • राष्ट्रीय

ओडिशा में भारी बारिश से 3 की मौत, 19 लाख से अधिक लोग हुए प्रभावित

RNS INDIA NEWS 14/09/2021
rns featured image new

भुवनेश्वर (आरएनएस)। ओडिशा के 11 जिलों के 19.53 लाख से अधिक लोग रविवार सुबह से राज्य में हो रही भारी बारिश से प्रभावित हुए हैं। विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) के कार्यालय द्वारा तैयार की गई एक रिपोर्ट के अनुसार, 11 जिलों के 2,789 गांवों में 19.53 लाख से अधिक लोग लगातार बारिश से प्रभावित हुए हैं। 11 जिले कालाहांडी, कंधमाल, कोरापुट, कटक, जाजपुर, पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, ढेंकनाल, खोरधा और अंगुल हैं। सरकार ने कहा कि उसने पांच प्रभावित जिलों के निचले इलाकों से 3,819 लोगों को निकाला है जबकि नौ प्रभावित जिलों में 265 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को राज्य में तीन, केंद्रपाड़ा से दो की दीवार गिरने से और एक की डूबने से मौत होने की खबर खोरधा जिले से है। लगातार बारिश के बाद ओडिशा की प्रमुख नदियां उफान पर हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि महानदी का जलस्तर विभिन्न स्थानों पर बढ़ रहा है। जलाका नदी महतानी में 05.60 मीटर पर बह रही है जबकि खतरे का स्तर 05.50 मीटर है। भारी बारिश को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने सभी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी है।

पुरी, खोरधा, कटक, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, ढेंकनाल, नयागढ़, संबलपुर, देवगढ़, अंगुल, सोनपुर और बरगढ़ के सभी स्कूल दो दिन- 13 और 14 सितंबर के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि उत्तरी तटीय ओडिशा पर गहरा दबाव पिछले छह घंटों के दौरान 13 किमी प्रतिघंटे की गति के साथ पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया, और क्योंझर के करीब केंद्रित था। आईएमडी ने कहा कि अगले 48 घंटों के दौरान यह उत्तर छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढऩा जारी रखेगा और बाद के 12 घंटों के दौरान एक दबाव में कमजोर होने की संभावना है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लोजपा सांसद प्रिंस राज के खिलाफ रेप केस दर्ज, एफआईआर में चिराग पासवान का भी नाम
Next: जदयू के पूर्व विधायक को हत्या के प्रयास में हुई 5 साल की जेल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.