Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • लक्सर से प्राधिकरण का दफ्तर हटाने की मांग
  • हरिद्वार

लक्सर से प्राधिकरण का दफ्तर हटाने की मांग

RNS INDIA NEWS 27/03/2021
rns featured image new

रुडकी। एचआरडीए हटाने का जीओ जारी होने के बावजूद लक्सर से इसका कार्यालय न हटाए जाने पर शहर उद्योग व्यापार मंडल ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने अधिकारियों को पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि प्राधिकरण के स्थानीय अधिकारी अभी भी लोगों को परेशान करने में लगे हुए हैं। एचआरडीए को लेकर शनिवार को लक्सर व्यापार मंडल ने बैठक की। व्यापारी नेताओं ने कहा कि 2017 में सरकार ने लक्सर तहसील क्षेत्र प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र में शामिल किया था। अब सरकार ने कैबिनेट की बैठक में 2016 के बाद प्राधिकरण में शामिल हुए क्षेत्र को फिर इससे बाहर करने का निर्णय लिया है। इसका जीओ भी 17 मार्च को जारी हो चुका है। इसके बाद से प्राधिकरण की सारी गतिविधियां रोकी जा चुकी हैं। पर लक्सर में प्राधिकरण का दफ्तर अभी भी चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दफ्तर के कर्मचारी अभी भी स्थानीय लोगों को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि लक्सर से प्राधिकरण का कार्यालय हटाने के साथ ही पूर्व में सील किए गए भवनों को भी इससे मुक्त किया जाए। बैठक में राजेंद्र वर्मा, सेवाराम सिंघल, तरुण अग्रवाल, विनित गर्ग, गौरव बिंदल, गौरव गुप्ता, पवन कपूर, बिट्टू धीमान, आशीष धीमान सहित काफी लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: असम में शाम 6 बजे तक 72.14 फीसदी हुआ मतदान
Next: पत्नी को प्रेमी के साथ देखकर पति ने किया हंगामा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.