Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • कुलपति की नियुक्ति पर कुमाऊँ विवि से हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
  • नैनीताल

कुलपति की नियुक्ति पर कुमाऊँ विवि से हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

RNS INDIA NEWS 12/07/2021
rns featured image new

नैनीताल। हाईकोर्ट ने कुमाऊं विवि के कुलपति को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए कुलाधिपति और विश्वविद्यालय से एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आरएस चौहान और आलोक वर्मा की खंडपीठ ने पूछा कि कुलपति की नियुक्ति कमेटी में कौन-कौन सदस्य शामिल रहे। देहरादून निवासी रवींद्र जुगरान ने इस संबंध में याचिका दायर कर कहा है कि कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी पद की निर्धारित योग्यता-अर्हता नहीं रखते हैं। जोशी ने पद के आवेदन पत्र से संलग्न बायोडाटा में गलत-भ्रामक जानकारियां दी हैं। कुलपति के पद पर किसी व्यक्ति की तैनाती के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग और यूपी यूनिवर्सिटीज एक्ट में नियम बने हैं। इसके लिए किसी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर 10 वर्ष का अनुभव या शोध संस्थान या अकादमिक प्रशासनिक संस्थान में समान पद पर अनुभव तय किया गया है। इस पद पर नियुक्ति के लिए निर्धारित प्रक्रिया अंर्तगत पहले कुलाधिपति राज्यपाल योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मंगाते हैं। इसके बाद सर्च कमेटी बनाई जाती है। ये सर्च कमेटी योग्य उम्मीदवारों में से तीन अभ्यर्थियों का चयन करती है। इसके बाद राज्यपाल उन तीन में से एक को कुलपति नामित करते हैं। याचिका में यह भी कहा गया है कि प्रो. एनके जोशी की शिक्षा संबंधी अभिलेख भ्रामक हैं। उन्होंने एमएससी भौतिक विज्ञान से किया है और पीएचडी वन विज्ञान में और प्रोफेसर पद पर सेवाएं कम्प्यूटर साइंस विषय में दी हैं। वह किसी भी राजकीय विश्वविद्यालय या संस्था में कभी प्रोफेसर नहीं रहे, इसलिए वह कुलपति के लिए निर्धारित योग्यता-अर्हता भी नहीं रखते हैं। सर्च कमेटी ने उनका चयन नियम विरुद्ध किया है, लिहाजा उन्हें कुलपति पद से हटाया जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक का विकास भाजपा का मूलमंत्र : पूर्व दर्जा मंत्री गोविंद पिलख्वाल
Next: जाट समाज के उत्थान हेतु प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.