Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • कुख्यात वन्य जीव तस्कर तोताराम बॉर्डर क्रॉस करते गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

कुख्यात वन्य जीव तस्कर तोताराम बॉर्डर क्रॉस करते गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 25/05/2021
18- (2)

2012 से फरार चल रहा था आरोपी

खटीमा। एसटीएफ कुमाऊं यूनिट पंतनगर और वन विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 2012 से फरार चल रहे संसाद चंद गिरोह के सक्रिय सदस्य रहे बीरबल उर्फ तोताराम को गिरफ्तार कर लिया गया है। वन्य जीव तस्कर तोताराम खटीमा वन रेंज के नखाताल से नेपाल जाने की फिराक में था। एसटीएफ और वन विभाग की टीम ने आरोपी को सीमा पर दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में वन्य जीव तस्करी के पांच मुकदमे दर्ज हैं। विगत दिनों स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखण्ड को सूचना प्राप्त हुई कि अन्तरराष्ट्रीय वन तस्कर/ शिकारियों का गिरोह उत्तराखण्ड राज्य के जिम कार्बोट नेशनल पार्क व राजाजी पार्क में वन्य जीव जन्तुओं के शिकार के लिये सक्रिय हो गये है। सूचना पर एक माह पूर्व वन्य जीव से सम्बन्धित अपराधियों की तलाश के लिए एसटीएफ ने निरीक्षक सन्दीप नेगी के नेतृत्व में टीम का गठन किया । टीम ने वन्य जीव तस्करी में शामिल रहे और फरार अपराधियों की छानबीन की तो सामने फरार वन्य जीव तस्कर बीरबल उर्फ गोपी उर्फ तोताराम निवासी गन्दा नाला पानीपत हरियाणा का नाम सामने आया। आरोपी की तलाश में एसटीएफ और वन विभाग की टीम ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश व नेपाल के जंगलो से सूचनाएं एकत्रित की।

मंगलवार को एसटीएफ और वन विभाग को सूचना मिली कि आरोपी तोताराम खटीमा के जंगलो में छिपा हुआ है। तत्काल कार्यवाही करते हुये एसटीएफ एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने खटीमा वन प्रभाग के नखाताल कंपर्ट संख्या एक से बीरबल उर्फ तोताराम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसटीएफ से इंस्पेक्टर सन्दीप नेगी, एसआई यादवेन्द्र बाजवा, एसआई बृजभूषण गुरूरानी, हेड कांस्टेबल वेद प्रकाश भट्ट, कांस्टेबल बृजेन्द्र चौहान, महेंद्र नेगी, लोकेंद्र कुमार, महेन्द्र गिरी, वन विभाग से वन दरोगा संतोष सिंह भंडारी, वन दरोगा भैरव सिंह बिष्ट शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम के चिकित्सक व वरिष्ठ फिजीशियन डा. एन एस बिष्ट ने दी बाबा रामदेव को खुली बहस की चुनौती
Next: संक्रमित को छूने या संपर्क में आने से नहीं फैलता ब्लैक फंगस : डॉ. जेठानी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गैस का बिल अपडेट कराने के नाम पर 1.71 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशा मुक्ति केंद्र की टीम पर युवक का हमला, कर्मचारी की मौत

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
  • हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.