Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सीएम के चिकित्सक व वरिष्ठ फिजीशियन डा. एन एस बिष्ट ने दी बाबा रामदेव को खुली बहस की चुनौती
  • देहरादून

सीएम के चिकित्सक व वरिष्ठ फिजीशियन डा. एन एस बिष्ट ने दी बाबा रामदेव को खुली बहस की चुनौती

RNS INDIA NEWS 25/05/2021
rns featured image new

देहरादून। योगगुरु स्वामी रामदेव के एलौपैथी पर दिए गए बयान और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) से पूछे गए 25 सवालों के बाद एलौपैथिक चिकित्सकों में नाराजगी है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के चिकित्सक व जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन अस्पताल) में तैनात वरिष्ठ फिजीशियन डा. एनएस बिष्ट ने इस संर्दभ में एक वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड किया है, जिसमें उन्होंने न सिर्फ वैज्ञानिक बल्कि आध्यामिक आधार पर उक्त सवालों का जबाव दिया है। साथ ही आयुर्वेद व योग पर किसी भी मंच पर खुली बहस की चुनौती दी है। वह भी संस्कृत भाषा में।
अस्पताल के कोविड वार्ड में ड्यूटी कर रहे डा. बिष्ट का कहना है कि उत्तराखंड स्वामी रामदेव की कर्मभूमि है, इसलिए उन्हें जबाव भी यहीं से मिलना चाहिए। यह अलग बात है कि इनमें ज्यादातर सवाल जबाव देने लायक भी नहीं हैं। स्वामी रामदेव ने पूछा था कि यदि एलौपैथी सर्वशक्तिमान है तो फिर कोरोना से चिकित्सक मर क्यों रहे हैं। इस पर डॉ. बिष्ट ने जबाव दिया है कि एलौपैथी कोई पैथी नहीं बल्कि विज्ञान है। विज्ञान का न कोई सगा और ना ही पराया होता है। ना ही विज्ञान की कोई अपनी संस्कृति होती है। विज्ञान सभी के लिए बराबर है।
डाक्टर भगवान नहीं, बल्कि इंसान हैं। अन्य इंसानों की तरह उनका शरीर भी उन्हीं कोशिकाओं से बना होता है, जो जीवाणु या विषाणु से संक्रमित हो सकती हैं। हां, स्वामी लोग ईश्वर पुरुष हैं और शायद अमर रह सकते हैं। पर डाक्टर कोरोना से जूझेंगे भी, मरेंगे भी और अपने मरीजों को बचाएंगे भी। उन्होंने व्यंग्य करते कहा है कि कोरोनाकाल में शायद स्वामी रामदेव के भक्त कम हो गए हैं। इसलिए वह चाहते हैं कि चिकित्सक उनकी चर्चा करें।
धनबल, लोकप्रियता आदि में वह बेशक हमसे काफी आगे हैं, लेकिन इस तरह की घुसपैठ का कोई फायदा उन्हें नहीं होने वाला। क्योंकि चिकित्सक थोड़े स्वार्थी होते हैं। उनका पहला स्वार्थ पेशा और दूसरा मरीज हैं। इस तरह की बातों के लिए उनके पास समय नहीं है। वह एकाध दिन गुस्सा जरूर होंगे और फिर सब भूल जाएंगे। आप फिर ऐसी कोई बात करेंगे तो वह वापस पलटकर भी नहीं देखने वाले। कुछ चिकित्सक आपको मानते भी होंगे तो वह अब ध्यान देना भी छोड़ देंगे।
इसी तरह स्वामी रामदेव के क्रूरता व हिंसा को लेकर पूछे गए सवाल पर डॉ. बिष्ट ने कहा है कि इसकी एलोपैथी में कोई दवा नहीं है। यदि आयुर्वेद में है तो उसका सबसे पहले प्रयोग स्वामी रामदेव व उनके अंधभक्तों पर किया जाना चाहिए। ताकि उन्होंने एलोपैथी से जुड़े चिकित्सकों पर जो जुबानी हिंसा की है उसका स्थाई इलाज हो सके। जिन बीमारियों के स्थाई समाधान की बात बाबा कर रहे हैं, यदि वह सही और प्रमाणिक है तो उन्हें नोबेल और विश्व के प्रथम नागरिक का दर्जा मिलना चाहिए। ऑक्सीजन सिलेंडर के बिना ऑक्सीजन बढ़ाने उपाय उन्होंने खोजे हैं। चांद व मंगल ग्रह पर कालोनी बनाने की जो बात की जा रही है, वहां स्वामी जी की मदद ले ली जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने आशाओं को प्रदान किये ऑक्सीमीटर, 643 ऑक्सीमीटर दिए जाएंगे अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र में
Next: कुख्यात वन्य जीव तस्कर तोताराम बॉर्डर क्रॉस करते गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.