Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कृषि मंडी परिषद साहिया में काश्तकारों को करना पड़ रहा घंटों इंतजार
  • देहरादून

कृषि मंडी परिषद साहिया में काश्तकारों को करना पड़ रहा घंटों इंतजार

RNS INDIA NEWS 25/04/2023
rns featured image new

विकासनगर। जौनसार बावर परगने की एकमात्र कृषि उत्पादन मंडी साहिया में किसानों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं। कई बार अपनी नगदी फसलें बेचने के लिए काश्तकारों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। अव्यवस्थाओं के चलते अधिकांश किसान साहिया के बजाय विकासनगर मंडी में अपने उत्पाद बेचने आते हैं, जिससे उन पर अधिक आर्थिक भार पड़ता है। आलम यह है कि यहां आने वाले किसानों को पीने का पानी तक मुहैया नहीं हो रहा है। जौनसार बावर कृषि प्रधान क्षेत्र है। यहां परंपरागत फसलों के साथ ही नगदी फसलों का उत्पादन बड़े पैमाने पर होता है। किसानों को बाजार की सुविधा मुहैया कराने के लिए तीन दशक पूर्व साहिया में कृषि उत्पादन मंडी परिषद की स्थापना की गई। लेकिन स्थापना काल से ही अभी तक यहां नियमित अधिकारी, कर्मचारियों की तैनाती नहीं हुई। विकासनगर मंडी परिषद में कार्यरत मंडी सचिव और इंस्पेक्टर ही साहिया की व्यवस्थाओं का संचालन करते हैं। नियमित तौर पर सक्षम अधिकारियों के मौजूद नहीं होने कारण यहां अक्सर अव्यवस्थाएं फैली रहती हैं। आलम यह है कि मंडी परिसर में काश्तकारों के लिए शौचालय, पेयजल और बैठने की सुविधा भी नहीं है, जबकि करीब अस्सी किमी की दूरी तय कर यहां किसान अपनी उपज को बेचने आते हैं। कई बार अधिकारी, कर्मचारियों की गैरमौजूदगी के कारण किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मई से यात्रा के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद
Next: विश्व धरोहर रम्मान आयोजन देखने 27 को पहुंचेंगे सीएम

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.