Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मई से यात्रा के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद
  • देहरादून

मई से यात्रा के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 25/04/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। 21 अप्रैल से शुरू हुई चारधाम यात्रा फिलहाल धीमी है। लेकिन, मई महीने से यात्रा के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद जतायी जा रही है। लिहाजा संभावित भीड़ के चलते परिवहन विभाग ने अव्यवस्थाओं से बचने के लिए तैयारियां चाक-चौबंद कर ली है। एआरटीओ में ग्रीन कार्ड के लिए मारामारी नहीं हो, इसके लिए दो और काउंटर बढ़ा दिए गए हैं। अब एआरटीओ में चार काउंटर हो गये हैं। चारधाम यात्रा पर रवाना होने से पहले यात्री वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड अनिवार्य है। इसके लिए वाहन लेकर एआरटीओ आना पड़ता है, जहां वाहन की फिटनेस से लेकर इंश्योरेंस, रोड टैक्स आदि दस्तावेजों की गहनता से जांच के बाद ऑनलाइन ग्रीन कार्ड जारी किया जाता है। हरिद्वार रोड बाईपास मार्ग पर एआरटीओ में अभी तक ग्रीन कार्ड के लिए दो काउंटर काम रहे थे, अब इनकी संख्या बढ़ाकर चार कर दी गई है। मई में चारधाम यात्रा तेज होने की संभावना जतायी जा रही है। तीर्थयात्रियों की भीड़ उमड़ने से यात्री वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड बनवाने का भी दबाव रहेगा। एआरटीओ प्रशासन अरविंद पांडेय ने बताया कि दो अतिरिक्त काउंटर खोले गए हैं, जहां पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को असुविधा नहीं हो, इसके लिए परिवहन विभाग पहले ही तैयारियों को अमलीजामा पहना रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाघ के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने कहा, दूसरी जगह बसाएं
Next: कृषि मंडी परिषद साहिया में काश्तकारों को करना पड़ रहा घंटों इंतजार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.