Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • विश्व धरोहर रम्मान आयोजन देखने 27 को पहुंचेंगे सीएम
  • उत्तराखंड
  • चमोली

विश्व धरोहर रम्मान आयोजन देखने 27 को पहुंचेंगे सीएम

RNS INDIA NEWS 25/04/2023
rns featured image new

चमोली। जोशीमठ के सलूड डुंग्रा गांव में अप्रैल माह में भगवान बदरीनाथ के कपाट खुलने के अवसर पर आयोजित होने वाली विश्व धरोहर रम्माण के आयोजन को देखने इस वर्ष सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी पहुंचेंगे। इस बात की जानकारी देते हुए आयोजन समिति के डॉ कुशल सिंह ने बताया कि सीएम कार्यालय की ओर से उनके आने की स्वीकृति आयोजन समिति को मिल चुकी है व कमेटी अब अपनी तैयारियों में जुट गई है। बता दें कि जोशीमठ के सलूड डुंग्रा गांव में 500 वर्षों से रम्माण मूक नृत्य नाटिका का आयोजन किया जाता है। यह पूरा आयोजन गांव के भुम्याल देवता के प्रांगण में होता है। सबसे पहले भूम्याल का निशान नचाया जाता है जो क्षेत्र को सुख समृद्धी की मनौतियां देता है। वास्तव में रम्माण मूक नृत्य नाटिकायें व मुखौटा नृत्य है। रम्माण के आयोजन के दौरान भूम्याल के चोपते में जिसमें 18 मुखौटे व अन्य पात्र 12 ढोल, 12 दमोउ की 18 ताल में अपनी अपनी प्रस्तुतियां देते हैं व ताल बदलते ही नृत्य शैली में भी बदलाव आता है।
रम्माण का मुख्य आकृषण राम सीता व लक्ष्मण के नृत्य के अतिरिक्त हनुमान, कृष्ण, गणेश, माल, गोरखा युद्ध, बणिया बणियांण, कुर जोगी आदि हैं सभी पात्र बारी बारी से आकर भुम्याल के मंदिर प्रांगण में अपनी प्रस्तुतियां देते हैं। मान्यता है कि शंकराचार्य युग में मुखौटा नृत्य की शुरूवात हुई थी उस समय आदि शंकराचार्य ने जोशीमठ के नृसिंह मठांगन में सबसे पहले मुखौटा नृत्य आयोजित कर सनातन धर्म की रक्षा के लिए प्रचार शुरू किया था। और यही परंपरा आज भी उच्च हिमालयी गांवों में चली आ रही है। आयोजन समिति के जगदीश चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री 27 अप्रैल को प्रातः 11 बजे सलूड डुंग्रा पहुंचेंगे, बताया कि रम्माण की शुरूवात प्रातः 9 बजे से कर दी जायेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कृषि मंडी परिषद साहिया में काश्तकारों को करना पड़ रहा घंटों इंतजार
Next: धूमधाम से मनाई स्व० हेमवती नंदन बहुगुणा की 104वीं जयंती

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.