Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • किसान नेता पर फायरिंग के मामले में चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • हरिद्वार

किसान नेता पर फायरिंग के मामले में चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 26/12/2020
rns featured image new

हरिद्वार। पथरी के गांव बहादरपुर जट निवासी किसान नेता पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना शुक्रवार रात की है, जब भाकियू लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष जतिन चौधरी गांव कटारपुर में बैठक कर अपनी कार से घर बहादरपुर जट लौट रहे थे। जैसे ही वह कटारपुर तिराहे से आगे बढ़े तो उसी समय दो बाइकों पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली उनके हाथ को छू कर निकल गई। किसान नेता को जिला अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया गया। घटना से क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने क्षेत्र में कांबिंग की, मगर बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। रात में किसान नेता के भाई हरीश चौधरी ने पुलिस को चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। उधर, किसान नेता के स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है। एसओ पथरी सुखपाल सिंह मान ने बताया तहरीर के आधार पर चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, चालक की मौत
Next: फीस जमा नहीं करने पर बच्चों को परीक्षा देने से रोका

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.