
अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल की अल्मोड़ा इकाई के जिला कार्यालय में महानगर अध्यक्ष मोहित साह की अध्यक्षता में सदस्यता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अल्मोड़ा और जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ग्रहण की।
कांग्रेस के पूर्व नगर उपाध्यक्ष अमरेश पवार ने अपने साथियों के साथ दल की सदस्यता ली। जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र से विनोद कुमार टम्टा और हरीश कुमार ने भी अपने समर्थकों के साथ यूकेडी की सदस्यता ग्रहण की। अल्मोड़ा विधानसभा से पूर्व निर्दलीय विधायक प्रत्याशी रहीं बाला देवी ने भी अपने साथियों के साथ दल की सदस्यता ली।
इसके अलावा पंकज कुमार टम्टा, मोनू बिष्ट, रघुवीर सिंह बिष्ट, गोपाल राम और विनय वाल्मीकि सहित कई लोगों ने यूकेडी की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरीश नाथ गोस्वामी, जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी, विनय किरौला, जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष रवि नेगी, महानगर युवा अध्यक्ष वंश कनवाल, जिला महामंत्री प्रताप सिंह, सुजीत टम्टा, अक्षय कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


