Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • किसान मेले में खरीफ फसलों के बीजों की हुई भारी बिक्री
  • ऊधम सिंह नगर

किसान मेले में खरीफ फसलों के बीजों की हुई भारी बिक्री

RNS INDIA NEWS 26/03/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। पंतनगर विश्वविद्यालय में चल रहे अखिल भारतीय किसान मेले और उद्योग प्रदर्शनी में विश्वविद्यालय के विभिन्न केन्द्रों व स्टॉलों से खरीफ की विभिन्न फसलों के बीजों की बिक्री हो रही है। मेले के दूसरे दिन आज दोपहर तक फसल अनुसंधान केन्द्र, प्रजनक बीज उत्पादन केन्द्र तथा एटिक द्वारा लगभग सात लाख रुपये के विभिन्न खरीफ फसलों के बीजों की बिक्री की गई। इसके अतिरिक्त उद्यान अनुसंधान केन्द्र, सब्जी अनुसंधान केन्द्र, कृषि वानिकी अनुसंधान केन्द्र, औषधीय एवं संगंध पौध अनुसंधान केन्द्र तथा पुष्प उत्पादन केन्द्र के स्टालों से लगभग 2 लाख से अधिक के बीज व पौधों की बिक्री की गई। साथ ही प्रकाशन निदेशालय तथा एटिक के स्टाल से लगभग 18 हजार रुपये के प्रकाशनों की बिक्री की गई। इनके अतिरिक्त मेले में लगे निजी क्षेत्र के विभिन्न स्टालों द्वारा भी विभिन्न प्रकार के बीजों की बिक्री की गई। निदेशक संचार एवं किसान मेला समन्वयक, डॉ. एसके. बंसल ने बताया कि किसान मेले में किसानों का भारी संख्या में आना जारी है एवं मेले में लगी कृषि उपयोगी तकनीकों से किसान लाभान्वित हो रहे हैं। मेले के दौरान शैक्षणिक पशुधन प्रक्षेत्र पर आज संकर बछियों की नीलामी में किसानों ने प्रतिभाग किया। मेले के दूसरे दिन दोपहर तक लगभग 2 हजार किसानों ने अपना पंजीकरण कराया। इसके अतिरिक्त लगभग 1 हजार अपंजीकृत किसानों द्वारा भी मेले का भ्रमण किये जाने का अनुमान है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घुरसों के पास मिला रेस्टोरेंट संचालक का शव
Next: नगर पालिका के कूड़े के ढेर में लगी आग, दमकल से पाया काबू

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

हत्या की साजिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.