Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जीबी पंत संस्थान में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित
  • अल्मोड़ा

जीबी पंत संस्थान में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 23/05/2026
WhatsApp Image 2026-05-23 at 15.34.11_11zon

अल्मोड़ा। गोविन्द बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान, कोसी-कटारमल में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का आयोजन ‘वैश्विक प्रभाव हेतु स्थानीय स्तर पर कार्यवाही’ थीम के तहत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान परिसर स्थित नेचर इंटरप्रिटेशन एंड लर्निंग सेंटर में हुआ, जिसमें हिमालयी जैव विविधता संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और स्थानीय समुदायों की भूमिका पर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। संस्थान के प्रभारी निदेशक डॉ. आई.डी. भट्ट ने कहा कि संस्थान हिमालयी पर्यावरण, जैव विविधता संरक्षण, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन और सतत विकास के क्षेत्र में अग्रणी अनुसंधान संस्थान के रूप में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि हिमालयी क्षेत्र की पारिस्थितिकी वैश्विक पर्यावरण संतुलन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। डॉ. भट्ट ने विद्यार्थियों से प्रकृति संरक्षण की सीख को समाज तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए उन्हें जैव विविधता संरक्षण का दूत बनने के लिए प्रेरित किया। संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. के.एस. कनवाल ने इस वर्ष की थीम की जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ‘वृक्ष पुरुष’ किशन सिंह मलड़ा ने जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्र में अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर किए गए छोटे-छोटे प्रयास वैश्विक पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विशिष्ट अतिथि जमुना प्रसाद तिवारी ने स्वच्छता और संरक्षण के क्षेत्र में अपने कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए चित्रकला, प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन, ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति और क्ले एक्टिविटी जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के 15 विद्यालयों के करीब 200 विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने सूर्यकुंज परिसर का भ्रमण कर वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। समापन सत्र में विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. आशीष पांडेय ने सभी प्रतिभागियों का आभार जताते हुए जैव विविधता संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पनीर के सैंपल फेल होने पर सप्लायर एवं निर्माता को छह-छह माह की जेल
Next: नीट पेपर लीक मामले पर छात्रों का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

लोक कलाकारों की समस्याओं पर मंथन, मानदेय वृद्धि और लंबित भुगतान जल्द जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जुलाई
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
  • स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर कांग्रेसी नेता पर केस दर्ज
  • आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा
  • एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण
  • 20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.