Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • उद्योगों की जरूरतों के अनुसार होगा शोध, पंतनगर विवि की नई पहल
  • ऊधम सिंह नगर

उद्योगों की जरूरतों के अनुसार होगा शोध, पंतनगर विवि की नई पहल

RNS INDIA NEWS 22/05/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। पंत विवि ने उद्योगों और शिक्षण संस्थानों के बीच समन्वय मजबूत करने की दिशा में अहम पहल करते हुए सिडकुल, रुद्रपुर में ‘इंडस्ट्री-एकेडेमिया मीट’ का आयोजन किया। कार्यक्रम में करीब 50 उद्योगों के प्लांट हेड और एचआर हेड शामिल हुए। शुक्रवार को विवि के कुलपति डॉ. एसके कश्यप ने कहा कि विवि अब उद्योगों, सरकार और किसानों की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध कार्यों को प्राथमिकता देगा। उन्होंने कहा कि स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के शोध विषयों को व्यावहारिक जरूरतों से जोड़ा जाएगा। इससे शोध का सीधा लाभ समाज और उद्योगों तक पहुंचे। कुलपति ने उद्योग प्रतिनिधियों को पंतनगर परिवार का हिस्सा बताते हुए कहा कि विवि का उद्देश्य केवल डिग्री देना नहीं, साथ ही विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख और उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप दक्ष बनाना है। बैठक में उद्योगों की शोध आवश्यकताओं, कौशल विकास, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप अवसरों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान आगामी ग्रीष्मावकाश में लगभग 200 विद्यार्थियों के लिए समर इंटर्नशिप योजना तैयार करने पर भी सहमति बनी। उद्योग प्रतिनिधियों ने विश्वविद्यालय की पहल की सराहना करते हुए भविष्य में सहयोग बढ़ाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में “एकेडमिक सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी” के तहत स्थानीय वनवासी कन्या छात्रावास की संचालिका वर्षा देवी को सम्मानित किया गया। साथ ही सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रयासों को बढ़ावा देने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजयोग अभ्यास तथा मानसिक तनाव से मुक्ति पर सेमिनार आयोजित
Next: तड़म गांव में वन विभाग की रात्रिकालीन गश्त और निगरानी जारी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पूल में स्लाइड से छलांग लगाते समय सिर टकराया, युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-06 at 19.28.04_11zon
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जिला पंचायतों का बजट घटाने पर सदस्यों में रोष, आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जुलाई
  • कुत्तों के विवाद में दरोगा और रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष
  • गुरुकुल कांगड़ी विवि ने शुरू किया एडमिशन पोर्टल
  • जनसुनवाई में 90 शिकायतें पहुंचीं, 48 का मौके पर निस्तारण
  • मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा
  • सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.