Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • किसान को गोली मारने के बाद से घर और गांव में दिन भर दहशत का माहौल
  • हरिद्वार

किसान को गोली मारने के बाद से घर और गांव में दिन भर दहशत का माहौल

RNS INDIA NEWS 18/01/2021
rns featured image new

रुड़की। किसान को गोली मारने के बाद से घर और गांव में दिन भर दहशत का माहौल रहा। गांव में भी हर जगह वारदात को लेकर चर्चा होती रही। जिस गली में वारदात को अंजाम दिया गया, वह सुनसान रही। पुलिस ने पुत्र की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगालने के अलावा सेट डाटा भी उठाया गया है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर निवासी इरफान (70) शनिवार रात करीब 8:15 मिनट पर पड़ोसी मुन्फैत अली के साथ नमाज पढऩे के बाद पैदल घर की ओर लौट रहे थे। घर से कुछ ही दूरी पर पहले से ही घात लगाए बाइक सवार बदमाश ने इरफान को गोली मारी थी। सिर में गोली लगने से इरफान जमीन पर लहूलुहान होकर गिर पड़े थे। शोर-शराबा होने पर लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े थे। लेकिन तब तक बाइक को मोड़ कर बदमाश घटनास्थल से फरार हो चुके थे। परिजनों ने इरफान को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल और अस्पताल पहुंची थी। वहीं वारदात की रात गंभीर हालत को देखकर डॉक्टरों ने इरफान को हायर सेंटर रेफर कर दिया था। जहां पर अभी भी वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। घटना के एक दिन बाद रविवार को गांव और घर में दहशत का माहौल रहा। जिस जगह वारदात को अंजाम दिया गया, वह गली सुनसान रही। गांव में भी हर कोई वारदात को लेकर चर्चा करता नजर आया। परिवार के सदस्य राशिद ने बताया कि इरफान की हालत चिंताजनक बनी हुई थी। दुख की घड़ी में परिवार को दिलासा देने और संभालने के लिए लोगों का घर पर आना जाना लगा हुआ है। सीओ रुडक़ी बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि इरफान के पुत्र सुल्तान निवासी धोबी वाली गली रामपुर की ओर से अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगालने में जुटी हुई है।
बदमाशों को थी पूरी जानकारी
जिस तरीके से घटना को अंजाम दिया गया है, ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों को इरफान के घर से बाहर आने जाने के बारे में पूरी जानकारी थी। घटनास्थल से भी हाईवे ज्यादा दूर नहीं है। ठंड के मौसम में बदमाशों ने रात के वक्त वारदात को अंजाम दिया। ताकि रात के वक्त फरार होने में भी आसानी रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर तीन युवकों ने भाई को पीट दिया
Next: पहाड़ का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा प्लांट फरवरी में लगने जा रहा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

जिला पंचायत बोर्ड बैठक में सदस्यों से मांगे विकास प्रस्ताव

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.