Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पहाड़ का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा प्लांट फरवरी में लगने जा रहा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

पहाड़ का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा प्लांट फरवरी में लगने जा रहा

RNS INDIA NEWS 18/01/2021
rns featured image new

उत्तरकाशी। जिला मुख्यालय उत्तरकाशी से 30 किमी दूर डुंडा ब्लॉक के पुजारगांव (धनारी) में पहाड़ का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा प्लांट लगने जा रहा है। पांच मेगावाट का यह प्लांट फरवरी 2021 में शुरू हो जाएगा। उत्तरकाशी उरेडा की वरिष्ठ परियोजना अधिकारी वंदना ने बताया कि इससे 25 ग्रामीणों को स्थायी रोजगार और 24 को उनकी खाली पड़ी भूमि का किराया मिलेगा।
पुजारगांव धनारी में बराड़ी नामे तोक में लगभग 500 नाली (10.80 लाख वर्गफीट) भूमि खाली पड़ी थी। पहले ग्रामीण यहां खेती करते थे, लेकिन जंगली जानवर फसल को भारी नुकसान पहुंचाते थे और उन्हें बीज का मूल्य भी नहीं मिल पाता था। इसी को देखते हुए डुंडा ब्लॉक के पूर्व प्रमुख कनकपाल परमार ने इस जमीन पर सौर ऊर्जा प्लांट लगाने की योजना तैयार की। 24 ग्रामीणों से 500 नाली भूमि का किरायानामा बनवाया गया। प्लांट के लिए उन्होंने अपनी कंपनी श्री धनेश्वर प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड और पार्टनर साईंनाथ सोलर कंपनी से आवेदन किया। इस पर सरकार की ओर से पांच मेगावाट के सौर ऊर्जा प्लांट लगाने की मंजूरी मिली।
बीते नवंबर में आसपास के गांवों की 40 महिलाओं ने इस भूमि पर झाड़ी काटने का कार्य किया। इसके लिए उन्हें दो लाख रुपये का भुगतान किया गया। झाडिय़ां काटने के बाद सौर ऊर्जा प्लेट के पोल को चार हजार गड्ढे तैयार करने का कार्य शुरू हुआ। इसमें 70 श्रमिक जुटे हुए हैं, जिनमें 20 स्थानीय हैं। एक गड्ढे की खोदाई करने पर प्रति श्रमिक 150 रुपये मिल रहे हैं। प्रबंध निदेशक कनकपाल परमार ने बताया कि मार्च 2021 तक सोलर प्लांट को ग्रिड का अनुबंध ऊर्जा निगम से हुआ है। जबकि, 20 फरवरी से पहले ही प्लांट से पांच मेगावाट का उत्पादन शुरू हो जाएगा। इसी दौरान इसका लोकार्पण भी किया जाएगा। जिन ग्रामीणों से 500 नाली भूमि किराये पर ली गई है, उन्हें प्रतिवर्ष 7.5 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा। हर पांच वर्ष में किराये में वृद्धि होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किसान को गोली मारने के बाद से घर और गांव में दिन भर दहशत का माहौल
Next: साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल की चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर नजर

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

रुद्रेश्वर महादेव की पावन पालकी का भ्रमण कार्यक्रम जारी

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
job naukari employement
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

398 पदों पर निकली कनिष्ठ सहायक व वैयक्तिक सहायक भर्ती, 6 जुलाई तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.