Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • किच्छा से अजय तिवारी ने किया निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान
  • ऊधम सिंह नगर

किच्छा से अजय तिवारी ने किया निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान

RNS INDIA NEWS 24/01/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। भाजपा से किच्छा से टिकट की मांग कर रहे अजय तिवारी ने टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान किया है। एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा नेता अजय तिवारी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की जनता, कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने उन्हें चुनाव लड़ाने का निर्णय दिया है और वह इस निर्णय का सम्मान करते हुए चुनाव मैदान में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतरेंगे। अजय तिवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक राजेश शुक्ला के अंदर अहंकार आ चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों पर ही मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के सर्वे में वह सबसे आगे थे लेकिन फिर भी उन्हें टिकट नहीं मिला। तिवारी ने कहा कि बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनके साथ जुड़े हैं और सभी सामूहिक इस्तीफा देकर उनके साथ आएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर उनकी पूरी आस्था है लेकिन प्रदेश स्तर में उनकी दावेदारी की अनदेखी की गयी। उन्होंने कहा कि वह 27 जनवरी को नामांकन कराएंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता, भूमिहीनों को भूमि उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएचसी में गर्भवतियों की एएनसी, पीएनसी जांच ठप
Next: कांग्रेस नेता नारायण पाल के बगावती तेवर बरकरार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.