Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • खेत में काम कर रहे मजदूर पर गुलदार का हमला
  • हरिद्वार

खेत में काम कर रहे मजदूर पर गुलदार का हमला

RNS INDIA NEWS 08/05/2023
rns featured image new

रुड़की। नगर पंचायत इमलीखेड़ा के माजरी गांव में गन्ने के खेत में काम करते एक मजदूर पर गुलदार ने हमला कर दिया। हमले में मजदूर घायल हो गया है, जिसे पास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। इमलीखेड़ा के माजरी गांव के जंगल में सोहलपुर निवासी महक सिंह गन्ने के खेत में कुछ मजदूरों के साथ निराई गुड़ाई करने गया था। बताया जा रहा है कि इसी बीच अचानक उस पर गुलदार ने हमला कर दिया। उसके साथ काम कर रहे मजदूर अपनी जान बचाकर वहां से भागे। शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान भी मौके पर पहुंचे और महक को इमलीखेड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार के पंजो के निशान की जांच की। वन दरोगा नरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया गुलदार ने हमला किया है ऐसा नहीं लग रहा है। गन्ने के खेत और आसपास में गुलदार के पंजो के निशान कहीं दिखाई नहीं दिए हैं। लेकिन, एहतियात के तौर पर गुलदार की तलाश की जाएगी। अगर कहीं दिखाई देता है तो पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने दिए इम्फाल में अध्ययनरत उत्तराखंड के 15 छात्रों को वापस लाये जाने के लिये नागरिक उड्डयन विभाग को दिशा-निर्देश
Next: कांग्रेस का भाजपा प्रत्याशी राठौर के खिलाफ प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.