Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस का भाजपा प्रत्याशी राठौर के खिलाफ प्रदर्शन
  • देहरादून

कांग्रेस का भाजपा प्रत्याशी राठौर के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 08/05/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भाजपा के खिलाफ हमला बोला। कांग्रेसियों ने कर्नाटक चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पर कांग्रेस अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। आक्रोशित कांग्रेसियों ने भाजपा प्रत्याशी मणिकांत राठौर के खिलाफ ऋषिकेश, श्यामपुर और डोईवाला में पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता ऋषिकश कोतवाली पहुंचे। वहां उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शनकर कनार्टक विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मणिकांत राठौर के खिलाफ तहरीर दी। राठौर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को जान से मार देने की धमकी देने का आरोप लगाया। महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार दलित विरोधी सरकार है। आरोप लगाया कि कर्नाटक प्रदेश में चिंतापुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। इसका कांग्रेसजन पुरजोर विरोध करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी से मणिकांत राठौर पर उचित कार्रवाई करने की मांग करते हैं। कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि मनिकांत राठौर द्वारा दी गई धमकी का ऑडियो प्रमाण के रूप में प्राथमिकी के साथ संलग्न किया जा रहा है। तहरीर देने वालों में प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, महिला महानगर अध्यक्ष नीलम तिवारी, ललित मोहन मिश्रा, पार्षद राधा रमोला, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, पार्षद भगवान सिंह पंवार, पार्षद जगत सिंह नेगी, महंत विनय सारस्वत, दीपक जाटव, प्यारेलाल जुगरान, सन्नी प्रजापति, गौरव यादव, प्रवीण जाटव, मुकेश जाटव, जतिन जाटव, हिमांशु जाटव, अशोक शर्मा, प्रवीण गर्ग, ऋषि सिंगल, विकास खुराना, सावित्री देवी, प्रदीप जैन, रूकम सिंह पोखरियाल, इमरान सैफी, सिंहराज पोसवाल, अशोक शर्मा, रूकम पोखरियाल, विनोद रतूड़ी, आदि शामिल रहे।
उधर, श्यामपुर बाईपास पुलिस चौकी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बापूनगर के कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष विजय पाल सिंह रावत के नेतृत्व में तहरीर दी और भाजपा प्रत्याशी पर कार्रवाई की मांग की। मौके पर प्रदेश सचिव मनोज गुसाईं, पूर्व ग्राम प्रधान देवेंद्र रावत, ब्लॉक उपाध्यक्ष सूरज भट्ट, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महासचिव केपी कंडवाल, सत्येंद्र पवार, धर्म राज सिंह पुंडीर, कुलदीप सिंह अस्वाल, पीके दत्ता, योगराज दत्त नौटियाल, विपिन पाल, नरेंद्र दुवान, पूर्व महानगर अध्यक्ष सरोज देवरानी, शोभा बहुगुणा, अनामिका अरनव, कमल सिंह, विजय पाल सिंह पवार, हरीश अस्वाल, रतन देव रयाल आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खेत में काम कर रहे मजदूर पर गुलदार का हमला
Next: संस्कृति संरक्षण के लिए निकला रिवर्स पलायन संवाद अभियान पहुंचा दून

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.