Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • रानीखेत-चौबटिया मार्ग पर हादसा, मकान की छत पर गिरी कार; चालक की मौत
  • अल्मोड़ा

रानीखेत-चौबटिया मार्ग पर हादसा, मकान की छत पर गिरी कार; चालक की मौत

RNS INDIA NEWS 06/05/2026
WhatsApp Image 2026-05-06 at 10.53.26_11zon

अल्मोड़ा। रानीखेत-चौबटिया मार्ग पर बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार चालक की मौत हो गई। अनियंत्रित वैगनआर कार सड़क से नीचे एक मकान की छत पर जा गिरी। हादसे में मकान को भी नुकसान पहुंचा है।

जानकारी के अनुसार बुधवार तड़के करीब 3:15 बजे ग्राम देहोली, पोस्ट चौबटिया के पास वैगनआर कार संख्या यूके02-टीए-3159 अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 20 मीटर नीचे स्थित लाल सिंह के मकान की छत पर जा गिरी। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए।

हादसे के समय कार में चालक भुवन प्रसाद पुत्र गोपाल राम निवासी ग्राम मटेला, काफलीगैर जिला बागेश्वर अकेला सवार था। बताया गया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक वाहन से बाहर छिटककर पत्थर की छत पर जा गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने और अधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की उम्र 32 वर्ष बताई गई है।

बताया गया कि भुवन प्रसाद पेशे से टैक्सी चालक था। वह मंगलवार शाम को बागेश्वर से एक बारात लेकर ताड़ीखेत ब्लॉक के शिवाली गांव आया था। बुधवार तड़के लौटते समय देहोली के पास तीखे मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खोने के कारण हादसा हो गया।

हादसे के समय मकान के भीतर परिवार के सदस्य सो रहे थे। अचानक तेज आवाज होने पर उन्हें पहले प्राकृतिक आपदा का अंदेशा हुआ, लेकिन बाहर निकलने पर उन्होंने मकान की छत पर कार गिरी देखी। हादसे में मकान को भी नुकसान पहुंचा है।

सूचना मिलने पर चौबटिया चौकी प्रभारी राजकुमार और एसआई फिरोज खान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत चिकित्सालय भेज दिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्मैक तस्करी के मामले में आरोपी को एक साल की सजा, अर्थदंड
Next: जीआईसी कमलेश्वर में आध्यात्मिक कार्यशाला आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चार माह से नहीं हुई बोर्ड बैठक, पार्षदों ने जताई नाराजगी; महापौर को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-20 at 16.10.51_11zon
  • अल्मोड़ा

नए जिला कार्यालय के उद्घाटन के साथ यूकेडी ने किया संगठन विस्तार

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों को वितरित किए 11 करोड़ रुपये
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
  • हरिद्वार एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं, 26 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
  • मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.