Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • खटीमा में ट्रेन से टकराकर धारचूला के अधेड़ की मौत
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा में ट्रेन से टकराकर धारचूला के अधेड़ की मौत

RNS INDIA NEWS 31/08/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। चकरपुर व खटीमा के बीच शनिवार को ट्रेन से टकराकर धारचूला निवासी एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि भुड़ाई में चकरपुर-खटीमा रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली। घटनास्थल का निरीक्षण करने पर पाया कि ट्रेन के इंजन के नीचे सामने की तरफ लगे कैटल गार्ड में मृतक के बाल चिपके थे और खून लगा था। आसपास के लोगों ने बताया कि ट्रेन पहले खटीमा की तरफ गई और फिर बैक होकर कुछ पीछे खड़ी हो गई। मौके पर मौजूद लोको पायलट व अन्य कर्मचारियों ने बताया कि व्यक्ति ट्रेन के नीचे आ गया था, इसलिए ट्रेन को बैक कर पीछे खड़ा कर दिया गया है। मृतक के सिर पर गहरा चोट का निशान था। मृतक की पहचान ग्राम बिनकाना धारचूला पिथौरागढ़ निवासी 50 वर्षीय वीरेंद्र सिंह पुत्र बम बहादुर सिंह के रूप में हुई है। मौके पर वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी करते हुए पंचनामा की कार्यवाही की गई। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधायक ने एक भी वायदा पूरा नहीं किया : नामधारी
Next: हिमंता बिस्वा सरमा ने की चंपई सोरेन से मुलाकात, असम आने का दिया निमंत्रण

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बेहड़ ने शिक्षा मंत्री से मिलकर 15 विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग दोहराई

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.