Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • विधायक ने एक भी वायदा पूरा नहीं किया : नामधारी
  • ऊधम सिंह नगर

विधायक ने एक भी वायदा पूरा नहीं किया : नामधारी

RNS INDIA NEWS 31/08/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी ने उप नेता सदन भुवन कापड़ी के उप जिला चिकित्सालय में दिए गए धरने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विधायक को यह नहीं पता कि सरकारी अस्पताल में कितने डॉक्टर हैं। विधायक ने जो वायदे जनता से किए, उसमें से एक भी पूरा नहीं कर पाए। कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चम्पावत का विधायक होने के बावजूद खटीमा में भी बराबर समय देते हैं। वहीं सीएम की अपेक्षा क्षेत्रीय विधायक ने मात्र दस प्रतिशत ही समय खटीमा को दिया है। ब्लॉक कार्यालय में शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में नामधारी ने कहा कि विधायक को अब अस्पताल याद आ रहा है। जबकि अस्पताल में वर्ष 2023-24 में अब तक ओपीडी 10 हजार से ऊपर पहुंच गई है। आईपीडी 6282 है, एक्सरे 8088, अल्ट्रासाउंड 4853, सीटी स्कैन 69, पैथोलॉली में जांच 9639 हो चुकी हैं। यह आकड़ा जुलाई माह तक का है। प्रतिमाह 230 लोगों की हंस फाइंडेशन द्वारा डायलिसिस की जा रही है। विधायक के आरोप बेबुनियाद और निराधार हैं। अस्पताल में खुशियों की सवारी लगातार चल रही है। आईसीयू के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक और स्टाफ को नियुक्त किए जाने की प्रक्रिया जारी है। 28 अगस्त को डॉ. रघुवर दत्त भट्ट ने अपने योगदान की सूचना अस्पताल को दी है। अस्पताल में बच्चों का आईसीयू शुरू कर दिया जाएगा। सीटी स्कैन मशीन में इस समय तकनीकी खराबी है, जबकि यह मशीन 16 अगस्त तक चल रही थी। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामू जोशी ने कहा कि विधायक ने एक करोड़ रुपये बाढ़ पीड़ितों को देने की बात कही थी, उसका अभी तक कोई पता नहीं है। वर्ष 2023-24 वित्तीय वर्ष की विधायक निधि में से मात्र 11.50 लाख रुपये ही खर्च किए गए हैं। कहा कि विधायक अपनी कमी छिपाने के लिए सीएम पर टारगेट करते हैं। कापड़ी एक तरह से अधिकारियों और कर्मचारियों का भी मनोबल गिरा रहे हैं। इस दौरान सतीश गोयल, जीवन धामी, मनोज वाधवा, विक्रम सिंह भाट, नवीन बोरा, गंभीर सिंह धामी, किशोर जोशी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नानी के घर को निकली किशोरी लापता
Next: खटीमा में ट्रेन से टकराकर धारचूला के अधेड़ की मौत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.