Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • खारास्रोत में पसरे अतिक्रमण पर जेसीबी की कार्रवाई
  • देहरादून

खारास्रोत में पसरे अतिक्रमण पर जेसीबी की कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 16/07/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर नगर पालिका मुनिकीरेती और पुलिस ने हाईवे पर खारास्रोत क्षेत्र में पसरे अतिक्रमण पर संयुक्त रूप से कार्रवाई की। इस दौरान जेसीबी से एक दर्जन से अधिक अवैध कब्जों को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी रही। जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर पालिका मुनिकीरेती के अधिशासी अधिकारी तनवीर मारवाह के नेतृत्व में पुलिस ने पालिका की क्विक रिस्पांस टीम और पुलिस की संयुक्त टीम जेसीबी और ट्रैक्टर साथ लेकर खारास्रोत हाईवे पर पसरे अतिक्रमण को हटाने पहुंची। औचक कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी अपना सामना समेटने लगे। यहां टीम ने जेसीबी की सहायता से दर्जनभर अवैध कब्जों को ध्वस्त किया। इसके बाद टीम ने टीम ने लोनिवि तिराहे से लेकर मधुबन आश्रम तक हाईवे पर पसरे अतिक्रमण को हटाया। यहां भी अतिक्रमणकारी कार्रवाई देख अपना सामान समेटने लगे। अतिक्रमण विरोधी अभियान में उपनिरीक्षक योगेश चंद्र पांडे, नगर पालिका क्यूआरटी से जितेंद्र सजवाण, मनोज, सतेंद्र आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केराड़ गांव में मिनी बैंक शाखा खोलने की मांग
Next: गंगा में डूबे अमितग्राम के तीन किशोर, लापता

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.