Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • केराड़ गांव में मिनी बैंक शाखा खोलने की मांग
  • देहरादून

केराड़ गांव में मिनी बैंक शाखा खोलने की मांग

RNS INDIA NEWS 16/07/2022
rns featured image new

विकासनगर। तहसील क्षेत्र अंतर्गत केराड़ गांव के ग्रामीणों ने सहकारिता मंत्री से गांव में मिनी बैंक खोलने की मांग की है। उन्होंने मंत्री को ज्ञापन भेजकर जल्द कार्रवाई करने की अपील की है। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने बताया कि केराड़ गांव हरटाड़, छजाड़, भूट, फनार, अगेड़ी, भटाड़, भूनाड़, ऐठान, डांगूठा, पटियूड, सारनी, डांडी, फाटीधार, निममा, चिल्हाड़, शिलावड़ा, भंदरौली, सूनीर आदि गांवों का केन्द्र बिंदू और बाजार है। यहां सहकारी समिति का कार्यालय, इंटर कॉलेज, आयुर्वेदिक यूनानी अस्पताल, एएनएम सेंट और प्राइमरी स्कूल भी स्थित हैं। जिसके चलते प्रतिदिन यहां ग्रामीणों की आवाजाही होती है। क्षेत्र में बेमौसमी टमाटर, सेब आदि नगदी फसलों की अच्छी पैदावार होती है। ऐसे में यहां एक मिनी बैंक की जरूरत है। ज्ञापन भेजने वालों में अर्जुन सिंह, यशपाल, कृपाराम, चंद्र सिंह, काना सिंह, रघुवीर चौहान, रविंद्र चौहान, दिगपाल, प्रेम कुमार, जयपाल, कीरत सिंह आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जन समस्याओं के बजाय माफिया की समस्याएं हल कर रही प्रदेश सरकार: प्रीतम
Next: खारास्रोत में पसरे अतिक्रमण पर जेसीबी की कार्रवाई

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.