Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • खंतोली चिकित्सालय में चिकित्सक न होने पर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी दी
  • बागेश्वर

खंतोली चिकित्सालय में चिकित्सक न होने पर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी दी

RNS INDIA NEWS 20/05/2021
rns featured image new

बागेश्वर। जनपद के खंतोली स्थित स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक न होने के कारण ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र चिकित्सक की तैनाती न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। सामाजिक कार्यकर्ता सोनू चंदोला ने कहा है कि यहां तैनात एकल डाक्टर डिंपल भाकुनी की ड्यूटी विगत वर्ष बिलौना में सैंम्पलिंग और वर्तमान में कुभ मेला हरिद्वार में लगायी गयी थी जिसे अब तक वापस नहीं भेजा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि पोखरी, खंतोली, रिखाड़ी, कभाटा, बिगुल, ढप्टी, विजयपुर, बुजाड़ आदि छह ग्राम पंचायतों से आने वाले मरीजों को एकल चिकित्सक की तैनाती की गई थी कोविड प्रारंभ होते ही उसको अन्यत्र तैनात कर दिया गया है, जिससे यह चिकित्सालय चिकित्सक विहीन हो गया है। उन्होंने चिकित्सक को वापस भेजने व राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय खंतोली को वैक्सीनेशन सेंटर बनाए जाने की मांग की है। कहा कि वर्तमान में जिला चिकित्सालय को कोविड चिकित्सालय का दर्जा देने से वहां ओपीडी संचालित नहीं हो रही है वहीं यहां तैनात चिकित्सक को अन्यत्र भेजने से सामान्य मरीज अपना इलाज नहीं करा पा रहे हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि चिकित्सक को वापस नहीं भेजा गया तो ग्रामीण उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। उधर कमस्यारघाटी के खाती गांव में भी डॉक्टर नहीं है। वहां भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गौशाला में घुसे गुलदार ने गाय को बनाया शिकार, महिला पर हमले की कोशिश
Next: फ्रंट लाइन वर्करों का बीमा करने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बनेगांव में मकान पर गिरा चीड़ का पेड़, सात लोग घायल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.