Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • उत्तराखंड की महिला को आरक्षण के साथ संरक्षण की जरूरत: कांग्रेस
  • बागेश्वर

उत्तराखंड की महिला को आरक्षण के साथ संरक्षण की जरूरत: कांग्रेस

RNS INDIA NEWS 30/04/2026
rns featured image new

बागेश्वर(आरएनएस)। पार्टी कार्यालय में गुरुवार को कांग्रेस के नेताओं ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने एक दिन का विशेष सत्र बुलाकर जनता की गाढ़ी कमाई बर्बाद की है। सरकार को सर्वसम्मति से महिला आरक्षण कानून 2023 को उसकी भावना के अनुरूप पारित करना चाहिए।
महिला आरक्षण की आवश्यकता: उत्तराखंड की महिलाओं को आरक्षण के साथ संरक्षण भी आवश्यक है। आरोप है कि अंकिता हत्याकांड में शामिल वीआईपी को सरकार अब भी बचाने में लगी है। कहा कि चमोली की पिंकी, हरिद्वार में दलित बेटी और चंपावत की नाबालिग के मामलों में भी भाजपा नेताओं पर आरोप हैं। उत्तराखंड की महिलाएं जंगल ही नहीं, बल्कि घर में भी सुरक्षित नहीं हैं।
महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल: राज्य के विभिन्न हिस्सों में आए दिन जंगली जानवर महिलाओं को निशाना बना रहे हैं, लेकिन सरकार ने न तो महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए हैं और न ही खेती को बचाने के लिए कोई प्रभावी योजना बनाई है। कांग्रेस का आरोप है कि विशेष सत्र में इस मुद्दे को उठाने के बावजूद सरकार मौन रही।
आंदोलन की चेतावनी: उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 2027 के विधानसभा चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव तक महिला आरक्षण लागू नहीं किया गया तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। यहां जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, लोकमणि पाठक और मनोज साह आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वीआईपी भ्रमण को लेकर जिलेभर में चला सघन चेकिंग अभियान
Next: द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज में युवाओं को दिया आपदा और अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

हिंसा, जातिवाद पर यूकेडी युवा प्रकोष्ठ का हमला

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सात बार जनता दरबार पहुंचे ग्रामीण, फिर भी नहीं मिली सड़क

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.