Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • डिग्री कॉलेज गरुड़ में विज्ञान संकाय को लेकर सीएम से मिले दर्जा मंत्री
  • बागेश्वर

डिग्री कॉलेज गरुड़ में विज्ञान संकाय को लेकर सीएम से मिले दर्जा मंत्री

RNS INDIA NEWS 01/05/2026
rns featured image new

बागेश्वर(आरएनएस)। सुमित्रानंदन पंत राजकीय महाविद्यालय गरुड़ में विज्ञान संकाय प्रारंभ करने की मांग को लेकर दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा। सीएम ने उन्हें सकारात्मक आश्वासन दिया। इससे उम्मीद की किरण जगी है। गरुड़ महाविद्यालय में स्थापना वर्ष 2006 से केवल कला संकाय ही संचालित हो रहा है। विज्ञान संकाय न होने से यहां के युवाओं को बीएससी की पढ़ाई करने बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल या हल्द्वानी जाना पड़ रहा है। कई गरीब घरों के युवा विज्ञान की पढ़ाई से वंचित हो जाते हैं। लंबे समय से यहां के युवा महाविद्यालय में बीएससी शुरू करने की मांग कर रहे हैं। दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने युवाओं की समस्या को देखते हुए देहरादून जाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को यह समस्या बताई और ज्ञापन सौंपकर शीघ्र महाविद्यालय में विज्ञान संकाय शुरू करने की मांग की।मुख्यमंत्री ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए अग्रिम कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को प्रेषित कर दिया है। सीएम धामी का यह कदम क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसर खोलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण आयाम है। विज्ञान संकाय शुरू होने से स्थानीय छात्र-छात्राओं को पूर्ण रूप से उच्च शिक्षा का लाभ मिलेगा। गरीब युवा गृह क्षेत्र में ही विज्ञान की पढ़ाई कर सकेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने किए जागेश्वर धाम में दर्शन
Next: होटल एसोसिएशन ने सिलिंडर के दाम बढ़ाने पर जताई नाराजगी

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

सात बार जनता दरबार पहुंचे ग्रामीण, फिर भी नहीं मिली सड़क

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.