Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ यात्रा के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अफसर तैनात
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ यात्रा के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अफसर तैनात

RNS INDIA NEWS 24/02/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। 25 अप्रैल से होने वाली केदारनाथ यात्रा के लिए जिला प्रशासन ने नोडल एवं सहायक नोडल अफसरों की तैनाती कर दी है। यह अधिकारी विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालते हुए यात्रा का बेहतर संचालन करेंगे। जिलाधिकारी ने सभी अफसरों से अपनी जिम्मेदारी एवं कर्तव्यों का निष्ठा से निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि इस वर्ष की केदारनाथ में अच्छी व्यवस्थाएं बनाने और आपदा न्यूनीकरण एवं प्रतिक्रिया तंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से नोडल एवं सहायक नोडल अफसर तैनात किए गए हैं, ताकि यात्रा का सफल संचालन हो सके। उन्होंने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार को ओवर ऑल नोडल एवं जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है। सम्पूर्ण यात्रा मार्ग में कानून एवं व्यवस्था के लिए उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्ति किया गया है। शांति व सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विमल रावत, यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन हर्षवर्धनी सुमन, हेलीकॉप्टर के लिए जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जनपद में सभी उप जिलाधिकारियों को तहसील नोडल, केदारनाथ मंदिर परिसर व पूजा व्यवस्था के लिए मुख्य कार्याधिकारी बदरी-केदार मंदिर समिति योगेंद्र सिंह, घोड़ा-खच्चर स्वास्थ्य जांच, उपचार बीमा व्यवस्था के लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष रावत, प्रभारी मुख्य अधिकारी प्रेम सिंह रावत को घोड़े-खच्चर मालिकों, श्रमिकों व हॉकरों के पंजीकरण, परियोजना अधिकारी उरेड़ा राहुल पंत को घोड़े-खच्चर के लिए गर्म पेयजल व्यवस्था, उद्यान अधिकारी योगेंद्र चौधरी को फोटोमैट्रिक पंजीकरण के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि केदारनाथ यात्रा के लिए कुल 43 नोडल और 25 सहायक नोडल अफसरों की तैनाती के आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी अफसर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तीन लाख की स्मैक के एक गिरफ्तार
Next: प्लास्टिक मुक्त हो प्रसाद की पैकिंग : डीएम

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.