Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • शिक्षकों, कार्मिकों के लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण की मांग
  • अल्मोड़ा

शिक्षकों, कार्मिकों के लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण की मांग

RNS INDIA NEWS 06/05/2026
WhatsApp Image 2026-05-06 at 16.02.38_11zon

अल्मोड़ा। पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने शिक्षक और कार्मिकों से जुड़े विभिन्न प्रकरणों को लेकर प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट से मुलाकात कर समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान संगठन की ओर से एक सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा गया।

संगठन ने सत्रांत लाभ, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, चयन और प्रोन्नत वेतनमान, सेवानिवृत्त प्रकरण तथा पेंशनरों के देयकों का शीघ्र निस्तारण करने की मांग उठाई। साथ ही प्रकरणों के निस्तारण के लिए समय सीमा तय करने और आपत्तियां एक ही बार में लगाने की व्यवस्था लागू करने का अनुरोध किया गया।

संगठन पदाधिकारियों ने शिक्षा विभाग के कार्यालयों में रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग करते हुए कहा कि इससे कार्यों का समयबद्ध निस्तारण हो सकेगा और संबद्धीकरण की व्यवस्था समाप्त होगी।

बैठक में निकट भविष्य में कार्मिकों, प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्यशाला आयोजित करने का भी प्रस्ताव रखा गया। प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए कहा कि ट्रेजरी और विभागीय विशेषज्ञों की मौजूदगी में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें अशासकीय प्रधानाचार्य, प्रबंधक, कार्मिक और संबंधित पटल सहायकों को भी शामिल किया जाएगा, ताकि समस्याओं का समाधान किया जा सके।

संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार जोशी और सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक ने प्रधानाचार्यों, प्रबंधकों, शिक्षकों और कार्मिकों से समस्याओं और बिंदुओं की पहचान कर संगठन को उपलब्ध कराने की अपील की, जिससे उन्हें कार्यशाला में विशेषज्ञों के समक्ष रखा जा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जनगणना 2027 के सफल संचालन हेतु उत्तराखण्ड शासन द्वारा दिशा-निर्देश जारी
Next: जिला अस्पताल में अग्निशमन विभाग ने किया मॉक ड्रिल अभ्यास

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चार माह से नहीं हुई बोर्ड बैठक, पार्षदों ने जताई नाराजगी; महापौर को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-20 at 16.10.51_11zon
  • अल्मोड़ा

नए जिला कार्यालय के उद्घाटन के साथ यूकेडी ने किया संगठन विस्तार

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
  • हरिद्वार एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं, 26 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.