Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • धाम में टोकन से ही श्रद्धालुओं को कराएं दर्शन: आयुक्त गढ़वाल
  • रुद्रप्रयाग

धाम में टोकन से ही श्रद्धालुओं को कराएं दर्शन: आयुक्त गढ़वाल

RNS INDIA NEWS 05/05/2026
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित, सुगम बनाने के लिए आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय व पुलिस महानिरीक्षक राजीव स्वरूप ने धाम पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने धाम क्षेत्र में संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान आयुक्त व आईजी ने बाबा केदार के दर्शन के लिए लागू टोकन व्यवस्था की समीक्षा की और निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से ही दर्शन कराए जाएं। उन्होंने कहा कि शौचालयों की नियमित सफाई, पेयजल की उपलब्धता व पर्याप्त सफाई कर्मियों की तैनाती हो। उन्होंने कूड़ा निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था बनाए रखने एवं धाम क्षेत्र में हो रही बर्फबारी के कारण फिसलन वाले स्थानों पर नियमित रूप से बर्फ हटाने, हेलिपैड पर यात्रियों की सुविधा के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, ब्लॉक प्रमुख ऊखीमठ पंकज शुक्ला, वरिष्ठ तीर्थपुरोहित उमेश चंद्र पोस्ती, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर व बीकेटीसी के सदस्य डाॅ, विनीत पोस्ती व तीर्थपुरोहित उपस्थित रहे।

महिलाओं और बुजुर्गों के लिए 20 वाहन आरक्षित
केदारघाटी टैक्सी यूनियन सोनप्रयाग ने महिला और बुजुर्ग तीर्थयात्रियों की सुविधा को देखते हुए 20 शटल वाहनों को उनके के लिए आरक्षित किया है। दरअसल सोनप्रयाग में बेरिकेडिंग पार करते हुए शटल वाहन में पहले बैठने के लिए हर किसी को जल्दी रहती है। महिलाओं व बुजुर्ग व्यक्तियों को समय पर अनुकूल सीट नहीं मिल पाती है जिस कारण वे काफी देर बाद गारीकुंड ही पहुंच पाते हैं। इस समस्या को देखते हुए यूनियन ने ऐसे यात्रियों के लिए 20 वाहन आरक्षित किए हैं। यूनियन के अध्यक्ष अंकित गैरोला ने बताया कि यूनियन ने ऐसे यात्रियों के लिए 20 वाहन आरक्षित किए हैं। एआरटीओ प्रवर्तन धर्मेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अतिक्रमण कार्रवाई के विरोध में उतरे लघु व्यापारी
Next: नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू करने को पोस्टकार्ड अभियान

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.